✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र के बाद अब यहां लॉन्च हुआ AI-पावर्ड Zoom Phone, व्यावसायिक कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

महाराष्ट्र के बाद अब यहां लॉन्च हुआ AI-पावर्ड Zoom Phone, व्यावसायिक कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Zoom Communications, Inc. ने चेन्नई में Zoom Phone लॉन्च किया है, जिससे तमिलनाडु टेलीकॉम सर्कल को AI कृत्रिम बुद्धिमत्ता-पावर्ड क्लाउड टेलीफोनी सेवा मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Zoom Communications, Inc. ने हाल ही में चेन्नई में अपनी AI-आधारित क्लाउड टेलीफोनी सेवा Zoom Phone का लॉन्च किया है, जिससे अब तमिलनाडु टेलीकॉम सर्कल के व्यवसायों को बेहतर कनेक्टिविटी और उत्पादकता का लाभ मिलेगा. यह सेवा पहले महाराष्ट्र टेलीकॉम सर्कल में लॉन्च की गई थी और अब इसे भारत में और विस्तार दिया गया है. तो आइए आपको जूम फोन के बारे में जानकारी देने के साथ इसके फायदे भी बताते हैं.

कैसे काम करता है जूम फोन?

Zoom Phone, जो पारंपरिक PBX सिस्टम को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क (PSTN) के माध्यम से इनबाउंड और आउटबाउंड कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है. यह एकीकृत संचार प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है, जिससे व्यवसायों को टेलीफोनी, कॉलिंग और अन्य संचार सेवाओं का एक समग्र समाधान मिलता है. बता दें, भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा लाइसेंस प्राप्त इस सेवा को पिछले साल अक्टूबर (2024) में महाराष्ट्र टेलीकॉम सर्कल (MHTC) में पहली बार लॉन्च किया गया था.

स्मार्ट टेलीफोनी अनुभव के लिए Zoom AI Companion  
Zoom Phone का एक प्रमुख फीचर इसका Zoom AI Companion है, जो सभी पेड Zoom अकाउंट्स के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है. इस सुविधा के तहत उपयोगकर्ता पोस्ट-कॉल समरी, वॉयसमेल प्राथमिकता और वॉयसमेल टास्क एक्सट्रैक्शन जैसी स्मार्ट सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे कॉल के बाद कार्यों की पहचान और प्राथमिकता तय करना आसान हो जाता है.

व्यापारों के लिए सुरक्षित समाधान  
Zoom Phone को Zoom Workplace, थर्ड-पार्टी बिजनेस ऐप्स और हार्डवेयर प्रोवाइडर्स के साथ जोड़ा जा सकता है, जिससे यह एक सुरक्षित, स्केलेबल और उपयोगकर्ता के अनुकूल समाधान बनता है. यह व्यवसायों को आधुनिक, तकनीकी दृष्टिकोण से उन्नत टेलीफोनी सेवाओं का अनुभव प्रदान करता है.

भारत के लिए जूम की रणनीतिक योजना
Zoom ने भारत को अपनी रणनीतिक विस्तार योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार माना है. कंपनी का मानना है कि चेन्नई जैसे प्रमुख टेक्नोलॉजी और बिजनेस हब में Zoom Phone का लॉन्च एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय व्यापार जगत में डिजिटल परिवर्तन को प्रोत्साहित करेगा. Zoom के प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग हेड, वेलचामी शंकरलिंगम ने कहा कि हमें खुशी है कि हम Zoom Phone को चेन्नई जैसे प्रमुख टेक्नोलॉजी और बिजनेस हब में ला रहे हैं। यह विस्तार हमारी AI-आधारित टेलीफोनी सेवाओं को भारत में और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Zoom Phone का तमिलनाडु में व्यापारों के लिए बड़ा लाभ  
Zoom इंडिया और SAARC के जनरल मैनेजर, समीर राजे ने कहा कि महाराष्ट्र में जबरदस्त डिमांड के बाद, अब हम चेन्नई में Zoom Phone का विस्तार करके उत्साहित हैं. इसकी AI-सक्षम सुविधाएं व्यवसायों को कार्यों को सुव्यवस्थित करने, दक्षता बढ़ाने और भारत में वर्कप्लेस सहयोग को पुनर्परिभाषित करने में मदद करेंगी. इस विस्तार के साथ, तमिलनाडु में व्यवसायों को AI-पावर्ड क्लाउड टेलीफोनी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो कार्यस्थल के उत्पादकता और कनेक्टिविटी को नए स्तर तक ले जाएंगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

7 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

11 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

11 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

7 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

10 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

11 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

15 hours ago