✕

होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस के कठघरे में SEBI चीफ, लगाए कई गंभीर आरोप

हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस के कठघरे में SEBI चीफ, लगाए कई गंभीर आरोप

कांग्रेस ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. पार्टी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी से भी सवाल पूछे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस ने सेबी प्रमुख को कठघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमेन पवन खेड़ा ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कुछ बड़े दावे किए. उन्होंने कहा कि देश में शतरंज का खेल चल रहा है, लेकिन खिलाड़ी कौन है इस पर हम फिलहाल निर्णायक फैसले पर नहीं पहुंचे हैं. कई अलग-अलग मोहरे हैं. उनमें से एक मोहरे के विषय पर हम आज बात कर रहे हैं और उनका नाम है माधबी पुरी बुच.

नियमों का सीधा उल्लंघन
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि माधबी पुरी बुच, SEBI की मेंबर थीं, उसके बाद 2 मार्च 2022 को चेयरपर्सन बनीं. सेबी शेयर मार्केट की नियामक संस्था  है और उसके चेयरपर्सन की नियुक्ति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री करते हैं. उन्होंने पूछा कि सेबी की चैयरमैन रहते हुए बुच  ICICI बैंक से कैसे और क्यों तनख्वाह ले रहीं थीं. उन्होंने 2017 से 2024 तक 16.80 करोड़ लिए. कांग्रेस लीडर ने आगे कहा कि सेबी की अध्यक्ष ने पहला गैर कानूनी काम 2017 से 2019 तक आईसीआईसीआई बैंक से तनख्वाह लेकर किया, जबकि वह सेबी की मेंबर थीं. ये सीधे-सीधे सेबी के सेक्शन 54 का उल्लंघन है.

शर्म है, तो इस्तीफा दें
कांग्रेस नेता ने सेबी प्रमुख से कहा कि यदि  थोड़ी शर्म है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इन्हें सेबी से तनख्वाह भी मिलती थी, आईसीआईसीआई में अचानक 422% तनख्वाह इनकी बढ़ गई, मतलब कई जगह से सैलरी ले रही हैं. खेड़ा ने दावा किया कि SEBI चीफ एक साथ तीन जगहों से सैलरी ले रही थीं. वो ICICI बैंक, ICICI बैंक प्रोडेंशियल और SEBI से एक साथ सैलरी ले रही थीं. यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि बुच आईसीआईसीआई से 16 करोड़ और सेबी से 3 करोड़ से ज्यादा की सैलरी ले चुकी हैं. इस दौरान आईसीआईसीआई के कई केस में सेबी जांच कर रहा है और जजमेंट दे रहा है, आखिर ये शतरंज के खिलाड़ी हैं कौन?

पीएम पर भी दागे सवाल 
पवन खेड़ा ने कहा कि सेबी प्रमुख आईसीआईसीआई केस में जजमेंट देती हैं उसी से सैलरी लेती हैं, सवाल पीएम से है और अमित शाह से भी कि आप जब रेगुलेटरी बॉडी के हेड की नियुक्ति करते हैं तो उसका क्राइटेरिया क्या होता है? क्या ये तथ्य आपके सामने आए या उसके बाद आए और आपने नजरंदाज कर दिया, और अगर नहीं आए तो आप कैसी सरकार चला रहे हैं? खेडा ने पूछा कि क्या पीएम जानते थे कि वो आईसीआईसीआई से सैलरी ले रही हैं जबकि वो सेबी की मेंबर बन चुकी हैं. क्या पीएम को पता है कि आईसीआईसीआई से सैलरी लेने वाली मैडम जहां मेंबर हैं, आईसीआईसीआई के केस वही सुने जाते हैं और वहीं फैसले होते हैं. सेबी की मेंबर या अध्यक्ष को आईसीआईसीआई छोड़ने के बाद भी लाभ क्यों मिलते रहे, टीडीएस भी मिलता रहा?.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago