होम / बिजनेस / पहले हर्षा और अब अश्विन, 'On Time' इंडिगो पर 'Every Time' उठ रहे सवाल
पहले हर्षा और अब अश्विन, 'On Time' इंडिगो पर 'Every Time' उठ रहे सवाल
इंडिगो एयरलाइन की टैग लाइन है ' ऑन टाइम, एव्री टाइम'. कंपनी समय पर उड़ान के मामले में तो ठीक है, लेकिन उसकी अन्य सेवाओं में खामियों की शिकायत अब रोज की बात हो गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) इस समय सेलिब्रिटीज के निशाने पर है. कुछ दिन पहले दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने इंडिगो की खराब सर्विस को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा बयां किया था और अब टीम इंडिया के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने इंडिगो की सर्विस पर सवाल उठाए हैं.
मनमर्जी का आरोप
आर अश्विन ने हर्षा भोगले क पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए इंडिगो की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इंडिगो को टैग करते हुए लिखा है - अब यह एक नियमित खतरा बनता जा रहा है. हाल ही में थर्ड पार्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंडिगो के साथ मेरा अनुभव बहुत भयानक था, वे आपसे भुगतान करवाते हैं और फिर अपनी इच्छा अनुसार जो चाहे करते हैं. कहीं ये कोई घोटाला तो नहीं? हम बस इतना ही कर सकते हैं कि उन पर भरोसा न करें. उन्होंने आगे लिखा है कि भुगतान करने के बाद भी एयरलाइन आपकी सिलेक्टेड सीट नहीं देती.
This is becoming a regular menace @IndiGo6E ,my recent experience with them through a third party booking platform was terrible, they make you pay and then end up doing whatever they choose to do.
— Ashwin (@ashwinravi99) August 26, 2024
Not sure if it’s a scam !!
heyyy who is ever going to pull them up ???
All we… https://t.co/cMTf4fFvKh
लोगों ने जमकर सुनाया
अश्विन की पोस्ट पर कई कमेंट आए हैं और अधिकांश ने इंडिगो की आलोचना की है. एक यूजर ने तो इंडिगो की तुलना हरियाणा रोडवेज से कर डाली है. वहीं , इंडिगो ने रविचंद्रन अश्विन को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए भरोसा दिलाया है कि वो इस विषय में अपने ट्रेवल पार्टनर से बात करेगी. इससे पहले हर्षा भोगले ने भी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन को कठघरे में खड़ा किया था. उन्होंने यहां तक कहा था कि इंडिगो फर्स्ट के लिए पैसेंजर लास्ट है.
हर्षा ने की थी खिंचाई
भोगले ने लिखा था - इंडिगो फर्स्ट पैसेंजर लास्ट का एक और उदाहरण. मेरी फ्लाइट में मौजूद एक बुजुर्ग दंपत्ति ने चौथी पंक्ति की सीट के लिए भुगतान किया था, ताकि उन्हें ज्यादा चलना न पड़े. लेकिन इंडिगो ने बिना किसी स्पष्टीकरण के उनकी सीट को 19वीं पंक्ति में कर दिया. इसकी वजह से बुजुर्ग कपल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, कुछ लोगों के विरोध के बाद उन्हें उनकी मूल सीट वापस दे दी गई. हर्षा भोगले ने आगे लिखा यदि शोर नहीं मचाया जाता, तो इंडिगो उन्हें 19वीं पंक्ति तक चलने के लिए मजबूर कर देती.
टैग्स