होम / बिजनेस / Flipkart के बाद अब AI Start-up शुरू करने जा रहे हैं ये शख्‍स, TCS-Infosys को मिलेगी चुनौती

Flipkart के बाद अब AI Start-up शुरू करने जा रहे हैं ये शख्‍स, TCS-Infosys को मिलेगी चुनौती

बिन्‍नी बंसल के इस वेंचर का मकसद ये है कि वो ग्‍लोबल कस्‍टमर को एआई की सर्विस प्रोवाइड करा सकें. इससे TCS और Infosys को बड़ी टक्‍कर मिलने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

AI के तेजी से बढ़ते बाजार में हर कंपनी अपना भविष्‍य देख रही है. इसी का नतीजा है कि टेक कंपनी से लेकर हर सेक्‍टर की कंपनी इसमें बड़ा निवेश कर रही है.  इसी कड़ी में अब फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्‍नी बंसल एआई Start-Up लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं. बिन्‍नी के इस Start-Up के टॉरगेट कस्‍टमर ग्‍लोबल हैं, वो इसके लिए सर्विस Start-Up लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं. 

किस स्‍तर तक हो चुकी है इस Start-Up की तैयारी? 
फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे सफलतम वेंचर की शुरुआत कर बाद में इसे वॉलमार्ट को बेचने के बाद अब बिन्‍नी बंसल अपने नए Start-Up के लिए बड़े स्‍तर पर तैयारी कर रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इसके लिए उन्‍होंने 15 एआई विशेषज्ञों की एक टीम को भी तैयार कर लिया है. ये सभी एआई वैज्ञानिक हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका मकसद जल्‍द से जल्‍द इस Start-Up की शुरुआत कर टीसीएस और इंफोसिस की तरह वैश्विक ग्राहकों को सर्विस, उत्‍पाद और सेवाएं प्रोवाइड कराने का है. स्‍टॉर्टअप का संचालन केन्‍द्र भारत में बेंग्‍लुरु होगा और इसका हेडक्‍वार्टर सिंगापुर में होगा. 

बेंगलुरु से ही शुरू हुआ था Flipkart
बिन्‍नी बंसल ने Flipkart की शुरुआत बेंगलुरु के ही दो कमरे के अपार्टमेंट से की थी. शुरुआत में वो केवल ऑनलाइन किताबें बेचा करती थी. उन्‍होंने इस कारोबार की शुरुआत अपने पार्टनर सचिन बंसल के साथ मिलकर की थी. कंपनी जैसे-जैसे आगे बढ़ी तो 2016 में बिन्‍नी बंसल ने सीईओ की भूमिका निभाई जबकि सचिन बंसल कंपनी के कार्यकारी अध्‍यक्ष के रूप में कंपनी में काम करते रहे. बिन्‍नी के सीईओ बनने के बाद ही कंपनी ने अपने प्‍लेटफॉर्म पर कई और प्रोडक्‍ट को एड किया. इनमें इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, मोबाइल और फैशन जैसी श्रेणियों को भी एड किया गया. 

Flipkart के लिए काफी अहम रहा साल 2014 
Flipkart के लिए साल 2014 काफी अहम रहा. कंपनी ने इस साल मिंत्रा (Mintra) का अधिग्रहण किया. कंपनी के इस कदम ने उसे फैशन की दुनिया में काफी बड़ा क्षेत्र दे दिया था. हालांकि कंपनी को इंटरनेशनल कंपनियों से बड़ी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ा. 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) में एक बड़ी हिस्‍सेदारी खरीद ली. बिन्‍नी उसके बाद भी कंपनी से जुड़े रहे लेकिन 2018 में उन्‍होंने कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया. हाल ही में फ्लिपकार्ट (Flipkart) के इस पूर्व सीईओ के कई दूसरी कंपनियों में निवेश की खबर भी सामने आई थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

29 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

47 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

29 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

47 minutes ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

19 hours ago