✕

होम / बिजनेस / AXIS और YES BANK के साथ जुड़ने के बाद अब इस बड़े बैंक से जुड़ सकता है PAYTM

AXIS और YES BANK के साथ जुड़ने के बाद अब इस बड़े बैंक से जुड़ सकता है PAYTM

पेटीएम के साथ मौजूदा समय में 3 करोड़ व्‍यापारी सूचीबद्ध हैं जिन्‍हें कंपनी ट्रांसफर करने के लिए कई बैंकों के साथ साझेदारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर 9 करोड़ यूपीआई होल्‍डर भी हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई की कार्रवाई के बाद कई परेशानियों का सामना कर रहा पेटीएम अब तक दो बैंकों के साथ अपनी साझेदारी को कर चुका है. इसमें एक्सिस बैंक और यस बैंक शामिल हैं. लेकिन अब पेटीएम इसी कड़ी में एचडीएफसी बैंक के साथ जुड़ने की भी कोशिश कर रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेटीएम का एचडीएफसी के साथ नाता जुड़ सकता है.पेटीएम मर्चेट माइग्रेसन बिजनेस के लिए इन बैंकों के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहा है. 

ये दो बैंक पहले ही जुड़ चुके हैं 
पेटीएम के साथ अभी तक एक्सिस बैंक और यस बैंक जुड़ चुके हैं. पेटीएम पर मौजूदा समय में 3 करोड़ से ज्‍यादा मर्चेंट हैं जो अभी तक पेटीएम पेमेंट बैंक के माध्‍यम से जुड़े हुए थे. लेकिन आरबीआई के पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ उठाए गए कदम के बाद अब पेटीएम नए बैंकों से साझेदारी कर रहा है. इस कदम से उसके तीन करोड़ मर्चेंट आसानी से ट्रांसफर हो सकेंगे. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि पेटीएम और भी कई बैंकों के साथ बात कर रहा है. इनमें कोटक महिंद्रा और केनरा बैंक भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनसे भी जल्‍द ही पेटीएम की बात बन सकती है. हालांकि इस पर इन बैंकों ने कोई जवाब नहीं दिया है. इस हफ्ते एसबीआई और एचडीएफसी बैंक पेटीएम के साथ थर्ड पार्टी एप्‍लीकेशन प्रोवाइडर के रूप में जुड़ सकते हैं. पेटीएम के साथ मौजूदा समय में 9 करोड़ यूपीआई उपभोक्‍ता हैं. 

15 मार्च को जुड़े थे एक्सिस बैंक और यस बैंक 
इससे पहले पेटीएम के साथ यस बैंक और एक्सिस बैंक जुड़ चुके हैं. दोनों बैंक 15 मार्च को पेटीएम के साथ जुड़े थे. ये वही तारीख है जो आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक के काम करने की आखिरी तारीख घोषित की गई थी. इससे पहले नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की साइट पर एसबीआई और एचडीएफसी को पेटीएम के साथ जुड़ने के मामले में प्रगतिशील दिखाया गया था. 

31 जनवरी को पेटीएम के खिलाफ आरबीआई ने उठाया था कदम 
31 जनवरी को आरबीआई की ओर से पेटीएम के खिलाफ सख्‍त कदम करते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक को बंद कर दिया गया था. आरबीआई ने उसके आगे काम करने पर रोक लगाते हुए किसी भी नए कस्‍टमर को न जोड़ने के निर्देश दिए थे. आरबीआई की ओर से उसे इस्‍तेमाल कर रहे लोगों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष गाइडलाइन भी जारी की गई थी, जिससे उन्‍हें ज्‍यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. 

ये भी पढ़ें: BW GEN AI Summit: हम मई में मल्‍टी मॉडल सर्विस लॉन्‍च करने जा रहे हैं: CEO QX LAB AI
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.