होम / बिजनेस / Indigo की बढ़ी मुश्किलें, पायलट-केबिन क्रू के बाद Mass Leave पर गए एयरक्रॉफ्ट टेक्निशियंस

Indigo की बढ़ी मुश्किलें, पायलट-केबिन क्रू के बाद Mass Leave पर गए एयरक्रॉफ्ट टेक्निशियंस

कुछ दिन पहले एयर इंडिया की भर्ती के दौरान पायलट और केबिन क्रू सामूहिक छुट्टी (मास लीव) पर जाने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि रविवार को कंपनी के कई सारे एयरक्राफ्ट टेक्निशियंस छुट्टी पर चले गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कुछ दिन पहले एयर इंडिया की भर्ती के दौरान पायलट और केबिन क्रू सामूहिक छुट्टी (मास लीव) पर जाने का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि रविवार को कंपनी के कई सारे एयरक्राफ्ट टेक्निशियंस छुट्टी पर चले गए. इससे कई शहरों में फ्लाइट ऑपरेशंस में कंपनी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

नाइट शिफ्ट में नहीं किया रिपोर्ट

कुछ टेक्निशियंस ने 8 जुलाई को हैदराबाद में नाइट शिफ्ट के लिए रिपोर्ट नहीं किया. एयरलाइन हैदराबाद और दिल्ली में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है. टेक्निशियंस के मास लीव के कारण अभी तक फ्लाइट में देरी की कोई सूचना नहीं है एयरलाइन ने इस समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं.

2 जुलाई को स्टाफ था मास लीव पर

2 जुलाई को केबिन क्रू और पायलट्स ने मेडिकल के आधार पर मास लीव ली थी. ज्यादातर कंपनी का स्टाफ एयर इंडिया के वॉक-इन में शामिल हुआ था. इससे एयरलाइंस की 55 फीसदी उड़ानों पर असर पड़ा था.

कंपनी ने 8 फीसदी बढ़ाई सैलरी

इसके बाद कंपनी ने अपने पायलट और केबिन क्रू की कटी हुई सैलरी में से 8 फीसदी दोबारा लागू करने का फैसला किया था. बढ़ी हुई सैलरी 1 अगस्त से लागू होगी. इस तरह पायलटों और केबिन क्रू के कुल वेतन को प्री-कोविड सैलरी के 16 फीसदी तक बहाल किया गया है. कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जब एयरलाइन ट्रैफिक घटा था तब कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की थी.

बता दें कि इंडिगो वर्तमान में रोजाना लगभग 1,600 फ्लाइट्स – डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, संचालित करती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

7 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

9 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

9 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

12 hours ago