✕

होम / बिजनेस / आखिर भूटान में कौन सा प्रोजेक्‍ट लगाने जा रहे हैं अडानी, जिसके लिए हो चुकी है डील

आखिर भूटान में कौन सा प्रोजेक्‍ट लगाने जा रहे हैं अडानी, जिसके लिए हो चुकी है डील

गौतम अडानी भूटान में आने वाले समय में कई सेक्‍टरों में काम करने की तैयारी कर रही है. इसमें कनेक्टिविटी, ग्रीन हाइड्रो प्रोजेक्‍ट और बार्डर ट्रेड शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पोर्ट से लेकर पावर सेक्‍टर तक काम करने वाले गौतम अडानी की उड़ान अब पड़ोसी देशों तक पहुंच गई है. इसी कड़ी में गौतम अडानी भारत के पड़ोसी भूटान में हाइड्रोप्रोजेक्‍ट की शुरूआत करने जा रहे हैं. अडानी समूह भूटान में 570 मेगावाट के हाइड्रो प्रोजेक्‍ट बनाने जा रहा है. दोनों के बीच रविवार को इस पर समझौता हो चुका है. गौतम अडानी ने इस समझौते के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि भूटान के पीएम से मुलाकात काफी सुखद रही. 

ट्वीट करके गौतम अडानी ने क्‍या कहा? 
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. भूटान के लिए उनके दृष्टिकोण और बड़े कंप्यूटिंग केंद्रों और डेटा सुविधाओं सहित गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए महत्वाकांक्षी पर्यावरण अनुकूल मास्टरप्लान से प्रेरित हूं. इन परिवर्तनकारी पहलों के साथ-साथ कार्बन नेगेटिव राष्ट्र के लिए हरित ऊर्जा प्रबंधन पर सहयोग करने के लिए उत्साहित हूँ!

पिछले साल नवंबर में भी हो चुकी है मुलाकात 
गौतम अडानी ने पिछले साल नवंबर में भी भूटान नरेश के साथ मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद भूटान नरेश ने कहा था कि वो अपने मित्र गौतम अडानी के लिए ग्रीन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में योगदान देने के लिए अवसरों की तलाश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 5 लाख की टिकट में खराब खाना, बेकार सीट ये है इस एयरलाइन कंपनी का हाल

अडानी से पहले पीएम मोदी से मिले थे भूटान के राजा 
गौतम अडानी से भूटान नरेश ने पीएम मोदी से मुलाकात कर कई मामलों पर बातचीत की थी. इस मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी. दोनों देशों के बीच जिन क्षेत्रों में काम करने को लेकर साझेदारी हुई है उनमें कनेक्टिविटी के नए क्षेत्र, सीमा पार व्‍यापार को और आसान बनाना, ऊर्जा, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी जैसी चीजें शामिल हैं. 
अडानी समूह ने किया पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण 
गौतम अडानी ने सीमेंट सेक्‍टर में अपनी ताकत को और बढ़ाते हुए हाल ही में पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को खरीदने का ऐलान किया. अंबुजा सीमेंट ने 100 फीसदी हिस्‍सेदारी का अधिग्रहण 10.422 करोड़ रुपये में किया. इस अधिग्रहण के साथ अंबुजा सीमेंट के सालाना सीमेंट उत्पादन की क्षमता प्रति वर्ष 14 मिलियन टन बढ़कर 89 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

5 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

12 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

5 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

11 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

12 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

16 hours ago