होम / बिजनेस / कमजोर बंद के बाद आज बाजार में रिकवरी के संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर?
कमजोर बंद के बाद आज बाजार में रिकवरी के संकेत, इन शेयरों पर रखें नजर?
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 931 अंक टूटकर 76,631.65 पर और निफ्टी 50 करीब 222 अंक गिरकर 23,775.10 पर बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago
गुरुवार यानी 10 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 931 अंक टूटकर 76,631.65 पर और नेशनल स्टॉक एक्सटचेंज (NSE) निफ्टी 50 करीब 222 अंक गिरकर 23,775.10 पर बंद हुआ. हालांकि शुक्रवार को बाजार में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल बाजारों में तेजी और GIFT निफ्टी में बढ़त के चलते सेंसेक्स और निफ्टी के हरे निशान में खुलने की उम्मीद है. ऐसे में आज कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
ग्लोबल संकेत दे रहे हैं सहारा
सुबह GIFT निफ्टी 23,942 के स्तर पर करीब 58 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख है, जिससे घरेलू बाजार को समर्थन मिल सकता है. हालांकि अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशकों का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है.
इन शेयरों पर रखें नजर
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 12.2% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आय भी मजबूत रही. बेहतर नतीजों के चलते इस शेयर में आज तेजी देखने को मिल सकती है. JSW Steel के उत्पादन में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई है. इससे शेयर पर हल्का दबाव देखने को मिल सकता है. Wipro 16 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगी. यह खबर शेयर में पॉजिटिव मूवमेंट ला सकती है. BSE को सेबी से नए डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिली है, जिससे ट्रेडिंग गतिविधियों में बढ़ोतरी संभव है. Tata Steel ने अपनी सहायक कंपनी में शेष हिस्सेदारी खरीद ली है, जिससे कंपनी का नियंत्रण और मजबूत हुआ है. HDFC Life Insurance 16 अप्रैल को बोर्ड बैठक में इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी. इस खबर से शेयर में हलचल बनी रह सकती है. JSW Energy ने JSW महानदी पावर कंपनी में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है, जिससे कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी.
रियल एस्टेट सेक्टर भी रहेगा फोकस में
Prestige Estates Projects ने 180 करोड़ रुपये निवेश कर एक प्रोजेक्ट में 50% हिस्सेदारी खरीदी है. Ashiana Housing ने पुणे में 28.55 एकड़ जमीन खरीदी है, जहां सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा. वहीं, Saatvik Green Energy को 108.75 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, हालांकि CFO के इस्तीफे की खबर भी सामने आई है.
Poonawalla Fincorp ने QIP लॉन्च करने का फैसला किया है और 390.26 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है. GHV Infra Projects को महाराष्ट्र में 216 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट मिले हैं.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ग्लोबल संकेतों और कंपनी-विशेष खबरों के बीच आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में निवेशकों को खबरों वाले शेयरों पर नजर रखते हुए सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
टैग्स