✕

होम / बिजनेस / बड़ी गड़बड़ी के बाद IndiGo ने यात्रियों से मांगी माफी, रद्द फ्लाइट्स पर रिफंड व मुफ्त री-शेड्यूलिंग का ऐलान

बड़ी गड़बड़ी के बाद IndiGo ने यात्रियों से मांगी माफी, रद्द फ्लाइट्स पर रिफंड व मुफ्त री-शेड्यूलिंग का ऐलान

IndiGo की इस बड़ी ऑपरेशनल गड़बड़ी ने दिखा दिया कि एयरलाइन सिस्टम में छोटी चूक भी हजारों यात्रियों के लिए भारी संकट बन सकती है, लेकिन कंपनी अब हालात को सुधारने और यात्रियों का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश में जुटी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

लो-कॉस्ट एयरलाइन IndiGo ने शुक्रवार को देशभर में बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने के बाद यात्रियों से माफी मांगी है. एयरलाइन ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से जारी गंभीर ऑपरेशनल गड़बड़ियों की वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. कंपनी ने कहा कि वह प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड, री-शेड्यूलिंग की छूट और अन्य सहायता दे रही है. IndiGo के आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमें सचमुच इस असुविधा का बहुत अफसोस है. हमारी टीम यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि हर यात्री का पूरा ध्यान रखा जाए.”

क्यों आई अचानक इतनी बड़ी दिक्कत?

IndiGo के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सिस्टम से जुड़ी बड़ी तकनीकी व ऑपरेशनल परेशानियों के कारण एयरलाइन को अचानक कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं. कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे और उन्हें स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल सकी. एयरलाइन ने बताया कि सिस्टम को रीबूट करने और शेड्यूल को रीसेट करने के लिए बड़े स्तर पर कैंसिलेशन करना जरूरी था. कंपनी ने यह भी जोड़ा कि स्थिति को सामान्य करने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

यात्रियों को IndiGo की ओर से क्या-क्या सुविधाएँ?

एयरलाइन ने इस संकट से प्रभावित यात्रियों के लिए कई तरह की मदद की घोषणा की है:

1. पूरा रिफंड : कैंसिल सभी फ्लाइट्स का पैसा उसी अकाउंट या माध्यम में अपने आप वापस जाएगा जिससे बुकिंग हुई थी.

2. मुफ्त कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट कैंसिल या नया शेड्यूल करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.

3. होटल और गाड़ी की सुविधा : देशभर में प्रभावित यात्रियों के लिए हजारों होटल रूम और सड़क परिवहन की व्यवस्था की जा रही है.

4. भोजन उपलब्ध : एयरपोर्ट पर जहां संभव है, यात्रियों को खाना और स्नैक्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

5. बुजुर्ग यात्रियों के लिए विशेष सहायता : जरूरत पड़ने पर लाउंज एक्सेस भी दिया जा रहा है.

IndiGo ने यात्रियों से क्या अपील की?

एयरलाइन ने यात्रियों से यह अनुरोध किया है कि वे बिना जानकारी लिए एयरपोर्ट न पहुँचें:

1. पहले ऑनलाइन फ्लाइट स्टेटस चेक करें और नोटिफिकेशन देखें.
2. कॉल सेंटर पर वेट टाइम लंबा हो सकता है, कंपनी ने स्टाफ बढ़ाया है.
3. 6Eskai AI असिस्टेंट से मदद लें, फ्लाइट स्टेटस, रिफंड और री-बुकिंग की जानकारी तुरंत उपलब्ध होगी.

कब तक स्थिति सामान्य होगी?

IndiGo ने कहा कि शुक्रवार को सबसे अधिक कैंसिलेशन किए गए हैं क्योंकि आज पूरा सिस्टम और शेड्यूल रीसेट किया जा रहा है. आने वाले दिनों में उड़ान संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है. एयरलाइन DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि यात्रियों को जल्द राहत मिल सके.

IndiGo का आश्वासन: “बहुत जल्द सुधार साफ दिखाई देगा”

IndiGo ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एयरलाइन ने लिखा “हमारी फ्रंटलाइन टीम और पूरा स्टाफ दिन-रात मेहनत कर रहा है ताकि संचालन सामान्य किया जा सके. इस कठिन समय में आपके धैर्य और भरोसे के लिए धन्यवाद. हम लगातार अपडेट देते रहेंगे.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

3 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.