होम / बिजनेस / एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री का कल आ रहा है आईपीओ, खरीदने से पहले जान लें ये अहम बातें 

एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री का कल आ रहा है आईपीओ, खरीदने से पहले जान लें ये अहम बातें 

एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री के कल आने वाले आईपीओ से पहले आपको ये जानना चाहिए कि अगर आप बाजार में इस कंपनी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो कंपनी की सेहत कैसी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस महीने बाजार में कई आईपीओ आ रहे हैं. कल आने वाले एयरोफ्लेक्‍स के आईपीओ से पहले आपके लिए कंपनी से जुड़ी कई बातों को जानना जरूरी है आईपीओ आ रहा है. 
मौजूदा दौर में कई कंपनियां बाजार में अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को फ्लैक्सिबल फ्लो सॉल्‍यूशन का एक्‍सपोर्ट करने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री का आईपीओ कल बाजार में आने जा रहा है. अपनी इस स्‍टोरी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी कल इस आईपीओ को खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आपको कुछ बुनियादी बातों के बारे में पता होना चाहिए. इस स्‍टोरी में हम आपको कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं.

क्‍या है इस आईपीओ के खुलने बंद होने की तारीख 
एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री का आईपीओ 22 अगस्‍त को खुलने जा रहा है जबकि ये 24 अगस्‍त को बंद होने जा रहा है. 

क्‍या है आईपीओ का प्राइस बैंड? 
एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री के आईपीओ के बुक बिल्‍ट इश्‍यू के लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

कितना पैसा जुटाने का है लक्ष्‍य? 
एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री ने अपने इस आईपीओ के जरिए बाजार से 351 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्‍य रखा है. इस आईपीओ में 162 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर इंडस्‍ट्री के द्वारा 175 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है. कंपनी अब तक कई संस्‍थागत निवेशकों 86.9 लाख रुपये के इक्विटी शेयर बेचकर प्री आईपीओ प्‍लेसमेंट के जरिए 76.14 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. कंपनी ने जिनसे पैसे जुटाएं हैं उनमें आशीष कचोलिया, कारेलियन स्‍ट्रक्‍चर फंड, बंगाल फाइनेंस, मितुल प्रफुल्‍लभाई मेहता, ट्रिनिटी पार्टनर जैसे नाम शामिल हैं. 

आईपीओ को लाने का क्‍या है मकसद? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का इस आईपीओ को लाने का मकसद 32 करोड़ रुपये की उधार राशि, 84 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल और बाकी कंपनी के द्वारा किए गए अधिग्रहणों को चुकाने के लिए किया जाएगा. 

क्‍या है आईपीओ का लॉट साइज? 
इस आईपीओ में कम से कम 130 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 130 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है. इसलिए खुदरा निवेशक एक लॉट के लिए कम से कम 14040 रुपये लगाने होंगे और अधिकत्‍तम 196560 रुपये तक के शेयर खरीद सकते हैं. 
 जो लोग हाई वॉल्‍यूम में परचेज करना चाहते हैं उनमें 2 लाख से 10 लाख के बीच निवेश वाले न्‍यूनतम 210600 रुपये निवेश कर सकते हैं और अधिकतम निवेश 996840 रुपये होगा. 

क्‍या है कंपनी का इतिहास? 
आईपीओ लाने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्‍स इंडस्‍ट्री भारत में बनने वाले फ्लैक्सिबल फ्लो सॉल्‍यूशन का एक्‍सपोर्ट करती है. कंपनी अपने इन प्रोडक्‍ट को 85 से ज्‍यादा देशों में सप्‍लाई करती है. कंपनी की कुल कमाई में निर्यात से होने वाली कमाई 80 प्रतिशत से ज्‍यादा है. 

लिस्टिंग डेट 
कंपनी ने बीएसई को जो जानकारी दी है उसके अनुसार, 29 अगस्‍त तक आईपीओ शेयर आवंटन को अंतिम रूप देगी और 31 अगस्‍त तक पात्र निवेशकों के खाते में इक्विटी शेयरों को ट्रांसफर कर देगी. जबकि जो भी निवेशक असफल रहेगा उसे 30 अगस्‍त तक रिफंड मिल जाएगा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago