✕

होम / बिजनेस / Aequs ने फाइल किया IPO का ड्राफ्ट, बनेगी पब्लिक कंपनी, जुटाएगी 200 मिलियन डॉलर

Aequs ने फाइल किया IPO का ड्राफ्ट, बनेगी पब्लिक कंपनी, जुटाएगी 200 मिलियन डॉलर

एयरोस्पेस और हाई-प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी का बड़ा कदम

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयरोस्पेस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में सक्रिय Aequs ने अपने आईपीओ (IPO) के लिए भारतीय शेयर बाजारों और रेगुलेटर के पास गोपनीय रूप से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दायर किया है। कंपनी लगभग 200 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा। कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में एक प्रस्ताव पास कर 'Aequs Private Limited' से उसका नाम बदलकर 'Aequs Limited' करने और उसे सार्वजनिक कंपनी का दर्जा देने की मंजूरी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इस आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, JM फाइनेंशियल और IIFL कैपिटल को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी की वैल्यूएशन, शेयर स्ट्रक्चर और समयसीमा जैसी जानकारियां जल्द सार्वजनिक की जाएंगी।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कुल आय लगभग Rs 988 करोड़ रही, जिसमें से Rs 970 करोड़ ऑपरेटिंग इनकम थी। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CareEdge के मुताबिक, कंपनी की राजस्व वृद्धि निकट से मध्यम अवधि में 45 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने की संभावना है। यह वृद्धि कंपनी के कैपेक्स प्रोजेक्ट्स के सफल क्रियान्वयन और एयरोस्पेस ऑर्डर्स में बढ़त के कारण संभव हो रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी को इसके प्रमोटरों से लगातार वित्तीय समर्थन मिलता रहा है, जिससे उसकी फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी मजबूत बनी हुई है।

एएकस भारत, फ्रांस और अमेरिका में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है, जिससे यह वैश्विक ग्राहकों को सप्लाई चेन की दक्षता प्रदान करती है। भारत में कंपनी का संचालन कर्नाटक के बेलगावी, हुबली और कोप्पल में मौजूद तीन प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स से होता है।

यह प्रस्तावित आईपीओ न केवल कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा, बल्कि भारत के बढ़ते एयरोस्पेस और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा संकेत है कि घरेलू कंपनियां अब वैश्विक मंच पर कदम रखने के लिए तैयार हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

31 minutes ago