होम / बिजनेस / आदित्य बिड़ला समूह ने भारत में उतारा ग्लोबल कैफे ब्रांड 'JOE & THE JUICE'

आदित्य बिड़ला समूह ने भारत में उतारा ग्लोबल कैफे ब्रांड 'JOE & THE JUICE'

डेनमार्क स्थित यह लोकप्रिय कैफे ब्रांड ताजा जूस, शेक, कॉफी और ऑर्डर पर तैयार सैंडविच के लिए प्रसिद्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी शाखा, आदित्य बिड़ला न्यू एज हॉस्पिटैलिटी (ABNAH) ने आज अंतरराष्ट्रीय कैफ़े ब्रांड “JOE & THE JUICE” के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की. इस साझेदारी के तहत इस वैश्विक ब्रांड को भारत में लॉन्च और संचालित किया जाएगा.

यह कदम आदित्य बिड़ला ग्रुप के लिए स्केलेबल फूड सर्विसेज फॉर्मेट में प्रवेश का प्रतीक है, जो विभिन्न अवसरों और मूल्य श्रेणियों में ब्रांड्स का व्यापक पोर्टफोलियो तैयार करने की उसकी रणनीति का हिस्सा है.

फूड सर्विसेज पोर्टफोलियो में होगा विस्तार

डेनिश ब्रांड “JOE & THE JUICE” अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के बढ़ते फूड सर्विसेज पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगा. ग्रुप के पोर्टफोलियो में पहले से ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जैसे Yauatcha, Hakkasan और Nara Thai तथा घरेलू ब्रांड जैसे CinCin, Ode, Waarsa और Supa San शामिल हैं. JOE & THE JUICE का पहला फ्लैगशिप स्टोर 2026 की दूसरी छमाही में खोलने का लक्ष्य रखा गया है.

2002 में कोपेनहेगन से हुई शुरुआत

साल 2002 में कोपेनहेगन (डेनमार्क) में स्थापित JOE & THE JUICE ने आज यूरोप, अमेरिका, मध्य-पूर्व, अफ्रीका और एशिया सहित दुनिया भर में 480 से अधिक लोकेशनों तक विस्तार कर लिया है. यह ब्रांड केवल ताजा और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनूठी संस्कृति और कम्युनिटी-आधारित अनुभव के लिए भी जाना जाता है.

भारत उपभोग के नए दौर में

इस रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और ABNAH के संस्थापक आर्यमान विक्रम बिड़ला ने कहा, “भारत इस समय उपभोग के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जिसे बढ़ते विवेकाधीन खर्च, अनुकूल जनसांख्यिकी और प्रीमियमाइजेशन जैसे संरचनात्मक कारक गति दे रहे हैं. आदित्य बिड़ला समूह फैशन और लाइफस्टाइल, फूड सर्विसेज, ज्वेलरी, पेंट्स और डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स जैसे विविध उपभोक्ता व्यवसायों में विस्तार कर रहा है. गहन उपभोक्ता समझ, श्रेणी विशेषज्ञता और परिचालन दक्षता के आधार पर हम भारत के उभरते उपभोक्ताओं के लिए विशिष्ट और स्केलेबल ब्रांड विकसित करने की मजबूत स्थिति में हैं. हमें विश्वास है कि JOE & THE JUICE स्वास्थ्य, सुविधा और अनुभव के संगम पर एक अनूठी स्थिति में है. यह हमारे हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय की रणनीति में पूरी तरह फिट बैठता है और स्केलेबल फॉर्मेट्स के लिए मजबूत आधार तैयार करता है.”

भारत हमारे लिए एक अहम बाजार

इस अवसर पर JOE & THE JUICE के सीईओ थॉमस नोरोक्से ने कहा, “हम भारत को अपनी दीर्घकालिक विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देखते हैं और इस यात्रा में आदित्य बिड़ला समूह के साथ साझेदारी पर गर्व महसूस करते हैं. यह एशिया में हमारी पहली वास्तविक रणनीतिक एंट्री है, ऐसे बाजार में जो तेज़ी से विकसित हो रहा है और जहां उपभोक्ता प्राथमिकताएं विशेष रूप से प्रीमियम और स्वास्थ्य-केंद्रित उत्पादों की ओर तेजी से बढ़ रही हैं. आदित्य बिड़ला ग्रुप की मजबूत परिचालन क्षमताओं और प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड्स को सफलतापूर्वक विकसित एवं संचालित करने के अनुभव के साथ हमें JOE & THE JUICE को लॉन्च और स्केल करने के लिए एक आदर्श मंच मिला है. JOE & THE JUICE में हमारी मूल दर्शन हमेशा सीमाओं को आगे बढ़ाने और स्वास्थ्य, वेलनेस तथा कम्युनिटी के लाभों को फैलाने पर केंद्रित रही है.”

सलाहकार की भूमिका

इस सौदे में JOE & THE JUICE को AMBIT CAPITAL PRIVATE LIMITED ने सलाह दी. इस साझेदारी के साथ आदित्य बिड़ला ग्रुप भारतीय फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में प्रीमियम और हेल्थ-केंद्रित कैफे सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है.


टैग्स international café brand
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

14 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

15 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

11 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

10 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

14 hours ago