होम / बिजनेस / Aditya Birla Group ने अब इस बिजनेस में रखा कदम, TATA को मिलेगी टक्कर

Aditya Birla Group ने अब इस बिजनेस में रखा कदम, TATA को मिलेगी टक्कर

भारत में ब्रैंडेड ज्वेलरी का कारोबार काफी बड़ा है और इसके आने वाले कुछ सालों में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. इसलिए आदित्य बिड़ला समूह ने इसमें एंट्री ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) विस्तार की योजना पर आगे बढ़ रहा है. समूह ने 5,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ ब्रैंडेड ज्वेलरी के रिटेल कारोबार (Branded Jewellery Retail Business) में कदम रखा है. यह पिछले दो सालों में समूह का तीसरा नया बिजनेस है. इससे पहले उसने पेंट्स और बिल्डिंग मैटेरियल्स के लिए B2B ई-कॉमर्स सेक्टर में शुरुआत की थी. दरअसल, भारत में ज्वेलरी का बाजार काफी बड़ा है और समूह को इसमें अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं. इसलिए उसने भी इसमें किस्मत आजमाने का फैसला लिया है.  

लगातार बढ़ रहा बाजार
समूह की तरह से बताया गया है कि इस वेंचर का नाम 'नोवेल ज्वेल्स लिमिटेड' (Novel Jewels Ltd) होगा, जो पूरे देश में ज्वेलरी स्टोर खोलेगा, जिसमें इन-हाउस ब्रैंड की ज्वेलरी होगी. माना जा रहा है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के इस कदम से टाटा ग्रुप के Tanishq और कल्याण ज्वेलर्स को कड़ी टक्कर मिलना तय है. एक रिपोर्ट बताती है कि भारत के जेम्स एंड ज्वेलरी मार्केट की GDP में करीब 7 प्रतिशत हिस्सेदारी है. देश के ज्वेलरी मार्केट के 2025 तक 90 अरब डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है. भारत वैश्विक स्तर पर सोने के आभूषणों के लिए सबसे बड़े बाजारों में भी शामिल है.  

कई सेक्टर्स में फैला समूह
आदित्य बिड़ला ग्रुप का कारोबार कई सेक्टर में फैला हुआ है. समूह बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के तहत एक बड़ा फैशन रिटेल बिजनेस भी चला रहा है जिसमें मेल-फीमेल गारमेंट्स, सामान और जूते आदि बेचे जाते हैं. 60 अरब डॉलर के इस समूह की प्रमुख कंपनियों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल और आदित्य बिड़ला कैपिटल शामिल हैं. पूरे ग्रुप में लगभग 140,000 कर्मचारी हैं. बता दें कि पिछले साल ही इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ब्रैंडेड ज्वेलरी सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, उस समय ग्रुप ने इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई थी. 

आदित्य बिड़ला को ये है उम्मीद
समूह की कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल अच्छा परफॉर्म कर रही है. 31 मार्च, 2022 तक कंपनी ने 8,136 करोड़ रुपए का रिवेन्यु हासिल किया था. कंपनी के पास 3,487 स्टोर्स का नेटवर्क है और 30,000 से अधिक मल्टी-ब्रैंड आउटलेट हैं. आदित्य बिड़ला ने कुछ वक्त पहले कंपनी की वार्षिक बैठक (AGM) में कहा था कि वर्ष 2026 के लिए कंपनी का अनुमानित राजस्व 21,000 करोड़ रुपए है, लेकिन असल आंकड़ा इससे ज्यादा हो सकता है. कंपनी आने वाले समय में कई कीर्तिमान स्थापित करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

1 hour ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

2 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

11 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

16 hours ago

बड़ी खबरें