होम / बिजनेस / अडानी की परेशानियां नहीं हो रही है खत्‍म, अब मूडीज ने दिया ये झटका

अडानी की परेशानियां नहीं हो रही है खत्‍म, अब मूडीज ने दिया ये झटका

इससे पहले मूडीज ने कहा था कि अडानी समूह को लोन देने वालों में प्राइवेट बैंक से ज्‍यादा सरकारी बैंक शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद एक ओर जहां अडानी ग्रुप के शेयर संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब कंपनी के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में वैल्‍यूएशन में हुई कमी के बाद ग्रुप की चार कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग को कम कर दिया है. पहले ये रेटिंग जहां स्‍टेबल हुआ करती थी अब उसे नेगेटिव कर दिया है.

आखिर कौन-कौन सी हैं चार कंपनियां

मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि मूडीज की ओर से दिए गए एक बयान के अनुसार अडानी ट्रांश‍मिशन, स्‍टेप वन लिमिटेड, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्‍टेड ग्रुप, के लिए अपने क्रेडिट रेटिंग में बदलाव कर दिया है. पहले कंपनी की इन्‍हें लेकर रेटिंग स्‍टेबल हुआ करती थी लेकिन अब उसे नेगेटिव कर दिया है. मूडीज की ओर से कहा गया है कि ये कदम इन कंपनियों के बाजार वैल्‍यूएशन में हुई कमी के कारण उठाया गया है.

अडानी को लोन देने में सरकारी बैंक आगे

इससे पहले मूडीज इनवेस्‍टर सर्विस ने कहा था कि अडानी ग्रुप को लोन देने के मामले में सरकारी बैंक प्राइवेट बैंकों से बहुत आगे हैं. मूडीज ने ये भी कहा कि हालांकि लोन दी गई रकम उनके कुल लोन के 1 प्रतिशत से भी कम है. मूडीज ने ये भी कहा था कि अगर अडानी ग्रुप लिए गए कर्ज पर ज्‍यादा निर्भर होता है तो बैंकों के लिए रिस्‍क बढ़ सकता है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद मचा हुआ है बवाल

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप परेशानी में आ गया है. कंपनी पर रिसर्च करने वाली फर्म हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि उसके शेयरों में हेराफेरी और ओवरप्राइसिंग की गई है. उस रिपोर्ट के बाद हिंडनबर्ग ने अडानी समूह से 88 सवालों के जवाब मांगे थे जिसका अडानी समूह की ओर से जवाब भी दिया गया था. हालांकि हिंडनबर्ग ने जवाबों से असंतोष जाहिर किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago