✕

होम / बिजनेस / अडानी की कंपनी ने की बड़ी डील, इस विदेशी पोर्ट का करोडों डॉलर में किया अधिग्रहण

अडानी की कंपनी ने की बड़ी डील, इस विदेशी पोर्ट का करोडों डॉलर में किया अधिग्रहण

अडानी पोर्ट्स भारत में सबसे बड़ा पोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर है. पश्चिमी तट पर इसके 7 पोर्ट और टर्मिनल हैं. जबकि देश के पूर्वी तट पर इसके 8 पोर्ट और टर्मिनल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (AIPH) ने तंजानिया में बड़ी डील की है. कंपनी ने तंजानिया में दार-एस-सलाम पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल-2 के परिचालन और प्रबंधन के लिए तंजानिया पोर्ट प्राधिकरण के साथ 30 साल के रियायती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. दार-एस-सलाम पोर्ट एक प्रवेश द्वार पोर्ट है और यह सड़क व रेलवे के एक अच्छी तरह से जुड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. इस समझौते के साथ अडानी पोर्ट्स ने तंजानिया में कदम रख लिया है.

3.95 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने कहा कि अडानी पोर्ट्स के नेतृत्व वाला समूह तंजानिया में परियोजना कंपनी का 3.95 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करेगा, जिसमें सभी पोर्ट हैंडलिंग उपकरण और कर्मचारी हैं. अडानी पोर्ट्स ईस्ट अफ्रीका गेटवे लिमिटेड (EAGL) को AIPH, AD पोर्ट्स ग्रुप और ईस्ट हार्बर टर्मिनल्स लिमिटेड (EHTL) के संयुक्त उद्यम के रूप में शामिल किया गया है. अडानी पोर्ट्स नियंत्रक शेयरधारक होगा और EAGL को अपने खातों में कंसोलिडेटेड करेगा.

ये भी पढ़ें- एशिया का रईस नंबर 1 कौन? अब बदल गया है इस सवाल का जवाब

95 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण

EAGL ने तंजानिया इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल सर्विसेज लिमिटेड (TICTS) में 95 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए हचिसन पोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (इसकी सहयोगी हचिसन पोर्ट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड) और हार्बर्स इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से 3.95 करोड़ डॉलर के खरीद मूल्य पर शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

करण अडानी ने क्या कहा?

APSEZ के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने कहा कि दार एस सलाम पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल 2 के लिए रियायत पर हस्ताक्षर 2030 तक वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े बंदरगाह ऑपरेटरों में से एक बनने की APSEZ की महत्वाकांक्षा के अनुरूप है. हमें विश्वास है कि बंदरगाहों और रसद में हमारी विशेषज्ञता और नेटवर्क के साथ, हम अपने बंदरगाहों और पूर्वी अफ्रीका के बीच व्यापार की मात्रा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में सक्षम होंगे. हम दार एस सलाम पोर्ट को विश्व स्तरीय बंदरगाह में बदलने का प्रयास करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

5 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

6 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

5 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

4 hours ago