✕

होम / बिजनेस / ऑस्ट्रेलिया में अडानी का बड़ा कदम: 14.38 करोड़ के शेयरों के बदले खरीदा कोल टर्मिनल

ऑस्ट्रेलिया में अडानी का बड़ा कदम: 14.38 करोड़ के शेयरों के बदले खरीदा कोल टर्मिनल

गौतम अडानी के नेतृत्व में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने एक और अंतरराष्ट्रीय कदम बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया में नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT) का अधिग्रहण किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा अधिग्रहण करने की घोषणा की है. कंपनी नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT) को 2.4 अरब डॉलर के सौदे में खरीदने जा रही है. इस सौदे से अडानी पोर्ट्स की सालाना संचालन क्षमता में 5 करोड़ टन की बढ़ोतरी होगी, जिससे कंपनी 2029-30 तक अपनी कुल क्षमता को दोगुना करने में सक्षम हो सकेगी. आइए जानते हैं अडानी की पूरी प्लानिंग क्या है?

बिना नकद होगा सौदा, शेयरों के बदले अधिग्रहण  
APSEZ ने बताया कि यह अधिग्रहण नकद भुगतान के बजाय शेयरों के रूप में होगा. कंपनी, कार्माइकल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (CRPSHPL) को अपनी कंपनी के 14.38 करोड़ नए शेयर जारी करेगी. यह सौदा 3.975 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के उद्यम मूल्य पर आधारित है.

कंपनी की क्षमता में होगा बड़ा इजाफा  
APSEZ ने पहली बार 2011 में एबॉट पॉइंट स्थित इस टर्मिनल को 2 अरब डॉलर में खरीदा था, जिसे 2013 में अडानी परिवार ने समान कीमत पर अपने नियंत्रण में ले लिया. अब कंपनी इसे दोबारा खरीद रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर अपने व्यापार का विस्तार कर सके. APSEZ ने बताया कि इस अधिग्रहण से उसकी कुल संचालन क्षमता 50 करोड़ टन से बढ़कर 55 करोड़ टन हो जाएगी. कंपनी का लक्ष्य 2029-30 तक एक अरब टन की वार्षिक क्षमता हासिल करना है, और यह सौदा उस दिशा में एक अहम कदम है.

विदेशों में चौथा बड़ा अधिग्रहण  
यह सौदा अडानी पोर्ट्स का पिछले दो वर्षों में चौथा अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण होगा. इस समय कंपनी के पास कुल 19 बंदरगाह और टर्मिनल हैं, जिनमें 15 भारत में और 4 विदेशों में हैं. ऑस्ट्रेलिया के अलावा, कंपनी इजराइल, तंजानिया और श्रीलंका में भी कार्यरत है. APSEZ का मानना है कि यह अधिग्रहण कंपनी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बना देगा. अडानी समूह का लक्ष्य है कि वह दुनिया की अग्रणी बंदरगाह कंपनियों में से एक बने, और यह डील उस लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. इस प्रकार के वैश्विक अधिग्रहण न केवल अडानी समूह की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति और व्यापारिक उपस्थिति को भी विश्व स्तर पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago