होम / बिजनेस / Adani Wilmar Q3: कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगभग 17% की बढ़त, शेयर मार्किट से मिली ये खबर
Adani Wilmar Q3: कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगभग 17% की बढ़त, शेयर मार्किट से मिली ये खबर
अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज की एक और कंपनी अडानी विल्मर ने आज 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए क्वार्टर के लिए अपने रिजल्ट्स पेश किये. वहीं शेयर मार्किट से भी कंपनी को आज अच्छी खबर मिली है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बुद्धवार को अडानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज की कंपनी, अडानी विल्मर (Adani Wilmar) लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए क्वार्टर के लिए रिजल्ट्स की घोषणा की है. कंपनी ने रिपोर्ट करके बताया कि वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर के दौरान उसके कुल नेट प्रॉफिट में 16.5% की बढ़त हुई है. जहां पिछले साल कम्पनी का कुल नेट प्रॉफिट 211 करोड़ रुपये था वहीं इस साल के तीसरे क्वार्टर में यह 246 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
शेयर बाजार से भी मिली अच्छी खबर
बुद्धवार को कंपनी के लिए एक और खुशखबरी शेयर मार्किट से आई जहां कंपनी के शेयर्स में 4.99% की वृद्धि देखने को मिली है. एक साल के दौरान अडानी विल्मर के शेयर्स में 56% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाले रेवेन्यु में सालाना आधार पर 7% कि बढ़त देखने को मिली है. पिछले साल कंपनी का ऑपरेशंस से 14370.92 करोड़ रुपये का रेवेन्यु हुआ था जो इस साल बढ़कर 15438.05 करोड़ रुपये पहुंच गया. फ़ूड और FMCG सेगमेंट ने इस क्वार्टर के दौरान कंपनी की कुल सेल्स में 15% का योगदान दिया है जबकि कंपनी कि कुल ग्रोथ में इस सेगमेंट का 27% का योगदान रहा.
फ़ूड और FMCG सेगमेंट में ग्रोथ चाहती है कंपनी
अडानी विल्मर के MD और CEO, अंशु मलिक ने कहा – सेफ, हाइजीनिक, और पोषक तत्त्वों से भरपूर खाने की मांग हमें लगातार देखने को मिल रही है. हम फ़ूड और FMCG मार्किट में ग्रोथ के लिए लगातार एडिबल ऑयल के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मैन्युफेक्चरिंग सुविधाओं, लोजिस्टिक्स और कस्टमर के साथ अपने रिश्ते को दांव पर लगा रहे हैं क्योंकि यह सेगमेंट हमें हमारे एडिबल ऑयल के सुव्यवस्थित बिजनेस के मुकाबले ज्यादा बड़े मौके दे सकता है. साथ ही हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी बढ़ा रहे हैं.
अच्छे रिजल्ट्स के पीछे ये थी वजहें
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा - पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री में उपलब्ध बड़े मौकों कि बदौलत ऐसा हो पाया है जिन्हें हमारे प्रीमियम और मशहूर ब्रांड्स के पोर्टफोलियो, पैन-इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफेक्चरिंग सुविधाओं का साथ मिल पाया. हमें इस क्वार्टर में त्यौहारों और शादियों के साथ रूरल मार्किट में ग्रेजुअल रिकवरी और खरीफ की शानदार फसल की बदौलत मांग में वृद्धि देखने को मिली है. अडानी विल्मर, अडानी ग्रुप और विल्मर ग्रुप के बीच एक जॉइंट वेंचर है.
यह भी पढ़ें: QR कोड पर आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन का पायलट प्रोजेक्ट होगा लॉन्च: RBI गवर्नर
टैग्स