✕

होम / बिजनेस / अडानी भरेंगे सरकार का खजाना! केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में रेवेन्यू का 42% हिस्सा देने को तैयार, जानें पूरी डिटेल

अडानी भरेंगे सरकार का खजाना! केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में रेवेन्यू का 42% हिस्सा देने को तैयार, जानें पूरी डिटेल

यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, केंद्र सरकार ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ तक एक अत्याधुनिक रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी है. यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड में बनाया जाएगा, जिससे सरकार को बिना कोई निवेश किए मुनाफा होगा. इस मेगा प्रोजेक्ट में देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने भी दिलचस्पी दिखाई है. 

रोपवे विकसित करने के लिए लगाई बोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने भी रुचि दिखाई है. कंपनी ने इस रोपवे को विकसित करने के लिए बोली लगाई है और राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (NHLML) के साथ राजस्व का 42% हिस्सा साझा करने की पेशकश की है. NHLML इस तरह की परियोजनाओं को देशभर में लागू करने वाली प्रमुख सरकारी एजेंसी है.

चार में से तीन कंपनियों ने दी राजस्व साझा करने की पेशकश

इस परियोजना के लिए कुल चार कंपनियों ने बोली लगाई, जिनमें से तीन ने राजस्व साझा करने का प्रस्ताव दिया. NHLML ने इससे पहले दो बार टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी थी, लेकिन जरूरी सुधारों के बाद हाल में फिर से नई बोलियां मंगाई गईं. अब यह प्रोजेक्ट 4,081 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और इसे अगले छह साल में पूरा करने का लक्ष्य है, जिस कंपनी को ठेका मिलेगा, उसे 35 वर्षों तक रोपवे का संचालन, रखरखाव और किराया वसूली का अधिकार मिलेगा.

सिर्फ 36 मिनट में तय होगा 13 किमी का सफर

फिलहाल गौरीकुंड से केदारनाथ तक की दूरी 13 किलोमीटर है, जिसे श्रद्धालुओं को पैदल तय करने में 8 से 9 घंटे लगते हैं, लेकिन इस रोपवे के बन जाने से यह सफर सिर्फ 36 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा होगी बल्कि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. सरकारी अनुमानों के अनुसार, इस रोपवे के जरिए रोजाना 18,000 यात्री यात्रा कर सकेंगे, यानी साल भर में लगभग 32 लाख श्रद्धालु इसका लाभ उठा पाएंगे. चूंकि केदारनाथ मंदिर साल में लगभग छह महीने ही खुला रहता है, इसलिए इस प्रोजेक्ट से इन महीनों में तीर्थयात्रियों की संख्या और सुविधा दोनों में भारी इजाफा होगा.

सरकार को बिना निवेश के होगा फायदा

इन परियोजनाओं को PPP मोड में विकसित किया जा रहा है, जिससे सरकार को किसी तरह की सीधी वित्तीय भागीदारी नहीं करनी पड़ रही है. इसके बावजूद, उसे राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलेगा. साथ ही, तीर्थयात्रियों को समय और श्रम की बचत के साथ-साथ अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा.

3S तकनीक से बनेगा रोपवे, हर गोंडोला में 36 यात्री

यह रोपवे आधुनिक Tri-Cable Detachable Gondola (3S) तकनीक पर आधारित होगा. इसमें तीन केबल वाली व्यवस्था होगी, जिससे चलने वाले गोंडोलों को आसानी से जोड़ा और अलग किया जा सकेगा. हर गोंडोला में 36 यात्री सफर कर सकेंगे. इससे यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनेगी.

हेमकुंड साहिब रोपवे भी पाइपलाइन में

सरकार द्वारा अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ने की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, गोविंदघाट-घांघरिया-हेमकुंड साहिब के लिए 12.4 किमी लंबे रोपवे की योजना पर भी काम चल रहा है. इसकी अनुमानित लागत 2,730 करोड़ रुपये है और इससे हर दिन लगभग 11,000 श्रद्धालु यात्रा कर पाएंगे.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

3 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

6 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

7 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.