होम / बिजनेस / Adani ने लिया ये चौंकाने वाला फैसला, क्या कमजोर शेयरों की अब बदलेगी किस्मत?

Adani ने लिया ये चौंकाने वाला फैसला, क्या कमजोर शेयरों की अब बदलेगी किस्मत?

शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी समूह की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन का प्रदर्शन पिछले काफी समय से खराब चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) ने एक बेहद चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपनी कंपनी अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का नाम बदल दिया है. अडानी ट्रांसमिशन शेयर बाजार में लिस्टेड है और पिछले काफी समय से कमजोर प्रदर्शन का सामना कर रही है. एक साल में इस कंपनी का शेयर 73.22% तक टूट चुका है. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या नाम बदलने से स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन पर कुछ असर पड़ेगा.  

14 राज्यों में है मौजूदगी
अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का नाम बदलकर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions Limited) किया गया है. कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को बताया गया है कि नया नाम अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड 27 जुलाई, 2023 से प्रभावी हो गया है. इससे पहले, बोर्ड सहित अलग-अलग स्तर पर कंपनी के नए नाम को मंजूरी मिल चुकी है. बता दें कि अडानी ट्रांसमिशन देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसकी मौजूदगी 14 राज्यों में है. अपनी कंपनी को लेकर गौतम अडानी का कहना है कि अडानी ट्रांसमिशन तेजी से विकास करने की स्थिति में है और हम देश की बिजली की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

किस्मत बदलने की उम्मीद 
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से Adani Transmission के शेयर बुरे दौर से गुजर रहे हैं. गुरुवार को भी यह 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 806.70 रुपए पर बंद हुए. सितंबर 2022 में अडानी समूह की इस कंपनी का शेयर 4,238.55 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन इसी साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से इसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. एक साल की अवधि में ये शेयर करीब 74 प्रतिशत टूट चुका है. वहीं, साल दर दिन यानी YTD के आधार पर इसमें 68% की गिरावट आई है. Adani Transmission में इन्वेस्ट करने वालों को अब उम्मीद है कि शायद नाम बदलने से कंपनी के शेयरों की किस्मत भी बदल जाए. 

31 को होनी है बैठक 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक 31 जुलाई को होने वाली है. इस बैठक में 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स का ऐलान किया जाएगा. 2023 की मार्च तिमाही में अडानी ट्रांसमिशन को अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त हुआ था. कंपनी का प्रॉफिट 85.48 प्रतिशत बढ़कर 439.60 करोड़ रुपए हो गया था. जबकि एक साल पहले की मार्च तिमाही के दौरान कंपनी ने 237 करोड़ रुपए प्रॉफिट कमाया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

13 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

6 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

9 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago