✕

होम / बिजनेस / Modi की जीत के आसार बनते ही झूम उठे Adani के शेयर, एक ही झटके में निवेशक मालामाल 

Modi की जीत के आसार बनते ही झूम उठे Adani के शेयर, एक ही झटके में निवेशक मालामाल 

तमाम एग्जिट पोल्स में मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है. इस खबर से अडानी के शेयरों को बूस्ट मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विपक्ष, खासकर कांग्रेस गौतम अडानी (Gautam Adani) को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलती रही है. कांग्रेस लीडर राहुल गांधी कई बार यह आरोप लगा चुके हैं कि मोदी सरकार ने अडानी को फायदा पहुंचाने वालीं नीतियां बनाई हैं. अब जब तमाम एग्जिट पोल्स में मोदी सरकार की वापसी की बात कही गई है, तो अडानी के शेयर भी चढ़ गए हैं. अडानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है.  

52 वीक के हाई पर पहुंचे शेयर
एक जून को सामने आए तमाम एग्जिट पोल्स में मोदी सरकार की वापसी के अनुमान जताया गया है. कुछ पोल्स तो भाजपा के 400 पार नारे को सही साबित होता भी दिखा रहे हैं. इन दावों से शेयर बाजार बेहद उत्साहित है. सोमवार को मार्केट 2000 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. इसमें अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में आई तेजी का भी अहम योगदान है. अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों के शेयर एक ही झटके में 52 वीक के हाई पर पहुंच गए हैं.

अडानी पावर ने दिखाई पावर
अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 16% प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. ये शेयर कल के मुकाबले आज 117 रुपए से अधिक चढ़ चुका है. समूह की कंपनियों के शेयरों में आई इस शानदार तेजी के चलते ग्रुप के मार्केट कैप में 1.4 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है और यह 19.24 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है. समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 10 प्रतिशत उछाल दर्ज कर चुके थे. हालांकि, 52 वीक का हाई लेवल बनाने के बाद इसकी कुछ नरमी भी आई. अभी यह 3,640 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इनके लिए शानदार रहा दिन
अडानी पोर्ट्स के शेयर करीब 11% की तेजी से भाग रहे हैं. दोपहर एक बजे तक इस कंपनी का शेयर 150 रुपए से अधिक की मजबूती के साथ 1,588.75 रुपए पर पहुंच गया था. इसी तरह, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर शुरुआती कारोबार में 11.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1249 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. अडानी टोटल गैस की कीमतें भी आज सुबह 15 प्रतिशत चढ़कर 1197.95 रुपए पर पहुंच गईं. लेकिन बाद में यह तेजी कुछ घटकर 9.01% पर आ गई. समूह की अडानी विल्मर के लिए भी आज का दिन शानदार गया. कंपनी कस शेयर शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 280.55 रुपए के लेवल पर जा पहुंचा. 

इनमें भी आई तूफानी तेजी
वहीं, अडानी समूह की मीडिया कंपनी NDTV, सीमेंट कंपनी ACC लिमिटेड, अम्बुजा सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में भी अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में के शेयरों में भी आज 13% का उछाल आया. कंपनी के शेयर 2100 रुपए के लेवल पर खुले, और कुछ देर के बाद इसका भाव 13.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2173.65 रुपए पर पहुंच गया. यह बीएसई पर इसका 52 वीक हाई का हाई है. हालांकि, दोपहर 1 बजे के आसपास इसमें कुछ नरमी आई और यह 2,039.50 रुपए पर कारोबार करने लगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कल चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल्स के अनुरूप रहते हैं, तो अडानी के शेयरों में और उछाल आ सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago