होम / बिजनेस / Adani Power Q3 Results: रेवेन्यु बढ़ने के बावजूद प्रॉफिट ने खाया गोता

Adani Power Q3 Results: रेवेन्यु बढ़ने के बावजूद प्रॉफिट ने खाया गोता

अडानी पावर्स ने तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. जहां एक ओर कंपनी के रेवन्यू में वृद्धि देखने को मिली है वहीं दूसरी तरफ कंपनी के प्रॉफिट ने सालाना आधार पर बहुत गहरा गोता खाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए तीसरे क्वार्टर में अडानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज की शाखा, अडानी पावर्स का कुल नेट प्रॉफिट 96% तक गिर गया. पिछले साल जहां कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 218.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, वहीं इस साल कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट सिर्फ 8.7 करोड़ रुपये ही रहा. जबकि कंपनी के कुल रेवेन्यु में सालाना आधार पर 44.8% की वृद्धि दर्ज की गयी. वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का कुल रेवेन्यु 5360.9 करोड़ रुपये था जो इस साल के तीसरे क्वार्टर में 7764.4 करोड़ रुपये हो गया.

तीसरे क्वार्टर के नतीजे

दिसंबर में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी के EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) में 17% की गिरावट हुई जिसके बाद यह 1469.7 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. साथ ही कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 33% से कम होकर मात्र 18.9% रह गया. तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स से पहले अडानी पावर्स के शेयर्स में 5% की वृद्धि देखने को मिली.

पिछले क्वार्टर में ऐसी थी परफोर्मेंस

पिछले क्वार्टर में टैक्स कटौती के बाद कंपनी के कुल प्रॉफिट में 401.6% की बढ़त देखने को मिली थी. वित्त वर्ष 2022 के तीसरे क्वार्टर में टैक्स कटौती के बाद कंपनी को 230.6 करोड़ रुपयों का नुक्सान हुआ था जबकि इस साल टैक्स कटौती के बाद कंपनी का कुल प्रॉफिट 695.53 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. सितम्बर 2022 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी के कुल रेवेन्यु में सालाना आधार पर 36% की बढ़त देखने को मिली थी. वहीं पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यु 13723 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था.

एक तरफ खर्चे बढ़े तो दूसरी तरफ नेट इनकम भी बढ़ी

पिछले पांच दिनों के दौरान अडानी पावर्स के शेयर्स में NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर 11.7% तक की गिरावट दर्ज की गयी. न्यूयॉर्क शोर्ट-सेलर हिंडनबर्ग द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के बाद से ही अडानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज ने अपने शेयर्स में लगातार गिरावट दर्ज की. 2022 के मल्टीबैगर स्टॉक्स में अडानी पावर का स्टॉक सबसे ऊपर था, जिसमें इस समय के दौरान 200% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गयी थी. तीसरे क्वार्टर में अडानी पावर्स के कुल खर्चे 8078.31 करोड़ रुपयों तक बढ़ गए जो पिछले साल इसी क्वार्टर में 5389.24 करोड़ रुपये थे. कंपनी की टोटल इनकम 8290.21 करोड़ रुपयों पर स्थिर रही जो पिछले साल 5593.58 करोड़ रुपये दर्ज की गयी थी.

ऐसी रही कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉरमेंस

आपको बता दें कि इस क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉरमेंस की रिपोर्ट के अंतर्गत महान एनेर्जेन लिमिटेड के 1200 मेगावाट वाले पावर प्लांट की परफॉरमेंस भी शामिल है, जिसे पिछले साल मार्च में कंपनी द्वारा हासिल किया गया था. तीसरे क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉरमेंस काफी कमजोर रही जिसकी वजह इम्पोर्ट किये गए कोयले की कीमतों में वृद्धि, डोमेस्टिक फ्यूल की कमी और पावर की हाई डिमांड को माना जा रहा है. अडानी पावर को उसकी 6 ऑपरेटिंग सब्सिडियरीज के साथ मिलाने की योजना को कंपनी के सिक्योर्ड क्रेडिटर्स के द्वारा मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी ने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जायेगी.

यह भी पढ़ें: Paytm के शेयर्स की जबरदस्त परफोर्मेंस, शेयर्स को लेकर मैक्वेरी ने बदला अपना रवैया

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

49 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

49 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago