✕

होम / बिजनेस / Adani Power ने खरीदी ये बिजली कंपनी, इतने करोड़ में हुई डील, NCLT से मिली मंजूरी

Adani Power ने खरीदी ये बिजली कंपनी, इतने करोड़ में हुई डील, NCLT से मिली मंजूरी

यह अधिग्रहण एनसीएलटी का अनुमोदन मिलने की तारीख से 60 दिनों के भीतर 20 अक्टूबर, 2024 तक पूरा किया जाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह एक नई बिजली कंपनी को खरीदने के बिलकुल करीब पहुंच गई है. समूह के इस प्रस्तावित सौदे को अब NCLT की मंजूरी मिल गई है. अडानी समूह यह सौदा 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा में करने वाला है. अडानी समूह की बिजली कंपनी अडानी पावर ने एनसीएलटी से मंजूरी मिलने की जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बाजारों को दी. उसने बताया कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की हैदराबाद बेंच ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड को इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस के तहत उसका अधिग्रहण करने के लिए पेश की गई योजना को हरी झंडी दिखा दी है.

अडानी समूह ने पेश की इतनी बड़ी बोली

लैंकों अमरकंटक के ऊपर 15,633 करोड़ रुपये के बकाये हैं. उसे खरीदने के लिए अडानी समूह ने 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई है. अडानी ने पहले लैंको अमरकंटक के लिए नवंबर 2023 में 3,650 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया था. बाद में अडानी ने अपने ऑफर को संशोधित किया था और 4,100 करोड़ रुपये का फाइनल ऑफर दिसंबर में पेश किया था.

100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी अडानी पावर

अडानी पावर इस योजना के तहत नकद विचार के लिए एलएपीएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. यह अधिग्रहण एनसीएलटी का अनुमोदन मिलने की तारीख से 60 दिनों के भीतर 20 अक्टूबर, 2024 तक पूरा किया जाना है. एलएपीएल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 600 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र का संचालन करती है. इस अधिग्रहण के बाद अडानी पावर की संयुक्त परिचालन बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 15,850 मेगावाट हो जाएगी.

रेस से बाहर हुई थी जिंदल की कंपनी

लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड को खरीदने की रेस में अडानी पावर को नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल पावर से कड़ी टक्कर मिल रही थी. जिंदल पावर ने अपनी योजना में अडानी से बड़ी बोली भी पेश की थी. जिंदल का ऑफर 4,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का था, लेकिन नवीन जिंदल की कंपनी इस साल जनवरी में अचानक लैंको अमरकंटक को खरीदने की रेस से बाहर हो गई थी, जिससे अडानी पावर के लिए सौदा पूरा करने की राह आसान हो गई.

इस कारण खास है लैंको अमरकंटक

लैंको अमरकंटक को खरीदने में अडानी और जिंदल के अलावा मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की अगुवाई वाला समूह भी शामिल था. लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड वित्तीय संकटों से जूझ रही एक बिजली कंपनी है. इस सौदे को पूरा होने से अडानी पावर की क्षमता बढ़कर 15,850 मेगावाट हो जाएगी. लैंको अमरकंटक के पास छत्तीसगढ़ में 600 मेगावाट क्षमता का प्लांट है. साथ ही कंपनी के पास हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट भी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago