✕

होम / बिजनेस / 40 प्रतिशत बढ़ा Adani Ports का मुनाफा, इतने करोड़ों का हुआ फायदा

40 प्रतिशत बढ़ा Adani Ports का मुनाफा, इतने करोड़ों का हुआ फायदा

Adani Ports ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अदाणी पोर्ट्स ने दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में कंपनी का एकीकृत नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत बढ़कर 2,413.54 करोड़ रुपये हो गया है. इनकम में बढ़ोतरी से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है. बता दें, पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 1,748 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़कर 7,067 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी का EBITDA 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 4,369 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 62 प्रतिशत हो गया है.

परिचालन में पिछले साल के ंमुकाबले 9 प्रतिशत वृद्धि

अडानी पोर्ट्स के होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि हम अपने परिचालन में निरंतर वृद्धि देखकर खुश हैं. मौजूदा बंदरगाहों ने मजबूत वॉल्यूम रैंप-अप दिया है और गोपालपुर, विझिंजम और कोलंबो में नई क्षमता वृद्धि योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है. परिचालन के लिहाज से अडानी पोर्ट्स ने 220 MMT कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया, जोकि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक है. यह वृद्धि मुख्य रूप से कंटेनरों के कारण हुई.

मुंद्रा पोर्ट की उपलब्धि
मुंद्रा पोर्ट ने 181 दिनों में 100 एमएमटी का आंकड़ा पार करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. विझिंजम पोर्ट ने दक्षिण एशिया में आने वाले अब तक के सबसे बड़े मालवाहक जहाज (एमएससी क्लाउड गिरार्डेट) को डॉक किया. तिमाही के दौरान कंपनी अपने समुद्री बेड़े में भी विविधता लाई. इसमें 26 अपतटीय सहायक जहाज शामिल किए गए. इसके लॉजिस्टिक्स बिजनस ने भी मजबूत वृद्धि हासिल की. बता दें, मंगलवार को अडानी पोर्ट्स का शेयर 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,377.00 रुपये पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें-एम्स के डॉक्टर ने शादी के लिए मांगा 50 करोड़ का दहेज, सोशल मीडिया पर हुई खूब किरकिरी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

30 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

41 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

41 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

30 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago