होम / बिजनेस / टेंशन में हैं Gautam Adani, उनकी इस टेंशन से आपका टेंशन में आना भी है लाजमी; जानें कैसे

टेंशन में हैं Gautam Adani, उनकी इस टेंशन से आपका टेंशन में आना भी है लाजमी; जानें कैसे

गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स का इजरायल से कनेक्शन है. ऐसे में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ दिनों से दुनिया में जो उथल-पुथल मची हुई है, उसने कारोबारियों की नींद उड़ा दी है. ईरान और इजरायल (Iran-Israel) के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से कारोबारी गतिविधियों के प्रभावित होने की सबसे ज्यादा आशंका व्यक्त की जा रही है. खासकर वे कारोबारी जो सीधे ईरान या इजरायल से जुड़े हैं, उनके लिए आने वाले दिन बेहद कठिन हो सकते हैं. अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) भी दो देशों की इस टेंशन से टेंशन में आ गए हैं. ऐसे में अडानी समूह के निवेशकों का टेंशन में आना भी लाजमी है. 

इजरायल से है कनेक्शन
दरअसल, अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) का इजरायल से गहरा कनेक्शन है. ऐसे में यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो उसे बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. अडानी पोर्ट्स और इजरायल के गादोत समूह ने इजरायल के हाइफा बंदरगाह का अधिग्रहण किया है. यह डील 1.18 अरब डॉलर में हुई थी. इसमें अडानी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और गादोत समूह का 30 प्रतिशत है. हाइफा बंदरगाह पर्यटक क्रूज शिप के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है. जबकि शिपिंग कंटेनर के मामले में इजरायल का दूसरा सबसे बड़ा पोर्ट है.

ये भी पढ़ें - Iran-Israel Tension: पहले से भाव दिखा रहे सोने की चमक में आएगा और निखार, ये है बड़ी वजह

पहले से गिरावट में हैं शेयर
ईरान ने जवाबी हमले में इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं. ऐसे में इजरायल की तरफ से हमले की आशंका बढ़ गई है. यदि दोनों देश युद्ध का ऐलान करते हैं, तो हाइफा बंदरगाह की व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा और अडानी पोर्ट्स को नुकसान उठाना पड़ेगा. अभी से आशंका जताई जा रही है कि अडानी पोर्ट्स के शेयर डुबकी लगा सकते हैं. यानी अगर आपने इस शेयर में निवेश किया है, तो आपकी टेंशन भी बढ़ना लाजमी है. Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर शुक्रवार को 0.39% की गिरावट के साथ 1,347 रुपए अपर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह 1.30% लुढ़क चुका है. 

LIC को हुआ खूब फायदा
उधर, अडानी समूह में निवेश करने वाली देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने अच्छा मुनाफा कमाया है. पिछले एक साल में अडानी ग्रुप की कंपनियों में LIC के निवेश की वैल्यू में करीब 59 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2024 को अडानी समूह की कंपनियों में एलआईसी के निवेश की कुल कीमत 38,471 करोड़ रुपए थी, जो 31 मार्च, 2024 को बढ़कर 61,210 करोड़ पहुंच गई. इस तरह बीमा कंपनी के निवेश की वैल्यू में एक साल में 22,378 करोड़ रुपए का भारी-भरकम इजाफा हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

11 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago