होम / बिजनेस / Adani और Baba Ramdev अपने इन्वेस्टर्स को देंगे 'रिटर्न गिफ्ट', जानें क्या है मामला 

Adani और Baba Ramdev अपने इन्वेस्टर्स को देंगे 'रिटर्न गिफ्ट', जानें क्या है मामला 

अडानी पोर्ट्स और पतंजलि फूड्स ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. दोनों कंपनियों के प्रॉफिट में उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक और बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स अपने निवेशकों को खुश करने वाली हैं. दरअसल, दोनों ही कंपनियों के प्रॉफिट में उछाल आया है और इससे उत्साहित ये कंपनियां अपने इन्वेस्टर्स को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर डिविडेंड देने वाली हैं. पतंजलि फूड्स द्वारा जारी किए गए मार्च तिमाही के नतीजों के अनुसार, कंपनी का प्रॉफिट 13% की वृद्धि के साथ 264 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 234 करोड़ था. 

कंपनी के रिवेन्यु में इजाफा
पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) को परिचालन से मिलने वाले राजस्व में भी 18% की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 7,873 करोड़ रुपए हो गया है. एक वर्ष पहले की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 6,664 करोड़ था. नतीजों से उत्साहित कंपनी के बोर्ड ने मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 6 रुपए के डिविडेंड की सिफारिश की है. बाबा रामदेव की इस FMCG कंपनी ने मार्च तिमाही में 416 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया है. खाद्य और FMCG सेगमेंट से मिलने वाला रिवेन्यु तीन गुना बढ़कर 1,805 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि एक साल पहले यह 452 करोड़ रुपए था. Patanjali Foods के शेयरों की बात करें, तो यह 1,021 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं.

प्रॉफिट में 5.1% का उछाल
वहीं, Adani Ports and Special Economic Zone Ld ने मार्च तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं. इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,158.88 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,102.61 करोड़ था. इस तरह इसमें 5.1% से ज्यादा का उछाल आया है. कंपनी के राजस्व में भी 40% की मजबूत तेजी देखी गई है. अडानी पोर्ट्स ने EBITDA में भी 59% की बढ़ोतरी दर्ज की है, यह करीब 3270 करोड़ रुपए रहा है. इसके साथ ही कंपनी का मार्जिन भी Q4FY23 में बढ़कर 56.4 प्रतिशत हो गया, जो Q4FY22 में 49.7% था. नतीजों से उत्साहित कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो फेस वैल्यू के आधार पर यह करीब 250% है. हालांकि, इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है. अडानी पोर्ट्स का शेयर 734 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

1 hour ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

2 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

3 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

6 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.