होम / बिजनेस / खत्म नहीं हो रहीं Adani की मुश्किलें, अब SEBI से आई ये बड़ी खबर 

खत्म नहीं हो रहीं Adani की मुश्किलें, अब SEBI से आई ये बड़ी खबर 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आए भले ही काफी समय हो गया है, लेकिन गौतम अडानी की मुश्किलें अब तक खत्म नहीं हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब बाजार नियामक सेबी (SEBI) अडानी ग्रुप (Adani Group) की कुछ डील्स की जांच कर रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सेबी कम से कम तीन ऑफशोर संस्थाओं के साथ अडानी ग्रुप के लेनदेन की जांच कर रहा है. सेबी को शक है कि इन डीलिंग में 'रिलेटिड पार्टी' ट्रांजैक्शन नियमों का उल्लंघन किया गया है. 

विनोद अडानी का है लिंक?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तीनों संस्थाओं ने पिछले 13 वर्षों में अरबपति गौतम अडानी द्वारा स्थापित पोर्ट-टू-पावर समूह की गैर-सूचीबद्ध इकाइयों के साथ कथित रूप से कई निवेश लेनदेन किए हैं. सूत्रों का कहना है कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी का इन ऑफशोर संस्थाओं से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट लिंक हो सकता है. वह या तो इनके बेनेफिशियल ओनर, डायरेक्टर हैं या उनका इनके साथ कोई संबंध है. सेबी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इसकी जानकारी न देना 'रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन' नियमों का उल्लंघन है.   

क्या कहता है कानून?
भारतीय कानूनों के तहत, डायरेक्ट रिलेटिव्स, प्रमोटर ग्रुप और सूचीबद्ध कंपनियों की सहायक कंपनियों को रिलेटेड पार्टी माना जाता है. प्रमोटर ग्रुप को ऐसी संस्था या इकाई के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसकी सूचीबद्ध कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है और यह कंपनी की नीति को प्रभावित कर सकता है. ऐसी संस्थाओं के बीच लेन-देन को रेगुलेटरी और पब्लिक फाइलिंग में प्रकट किया जाना चाहिए और इसके लिए एक निर्दिष्ट सीमा से ऊपर शेयरहोल्डर के अप्रूवल की भी जरूरत होती है. आमतौर पर उसके उल्लंघन की स्थिति में जुर्माने की कार्रवाई की जाती है.

हिंडनबर्ग ने लिया था नाम
वहीं, अडानी समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि विनोद अडानी, अडानी परिवार के सदस्य हैं और प्रमोटर समूह का हिस्सा हैं, लेकिन वह सूचीबद्ध अडानी कंपनियों या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं रखते. साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि जितनी भी जरूरी जानकारी थी, वो नियामक अधिकारियों को प्रदान की गई है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में विनोद अडानी का भी नाम था. रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी समूह ने विनोद अडानी के साथ अपने रिश्ते को जानबूझकर छुपाया. इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने यह भी आरोप लगाया था कि विनोद अडानी की कंपनियों ने सामूहिक रूप से अडानी की सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध और निजी संस्थाओं में अरबों डॉलर ट्रांसफर किए, वो भी डील्स की 'रिलेटिड पार्टी' प्रकृति के आवश्यक डिस्क्लोजर के बिना.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

11 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

12 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

8 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

14 hours ago