✕

होम / बिजनेस / बांग्लादेश को अंधेरे में डुबोने की ताकत रखते हैं Adani, कहीं इस्तेमाल न कर दें अपनी शक्ति

बांग्लादेश को अंधेरे में डुबोने की ताकत रखते हैं Adani, कहीं इस्तेमाल न कर दें अपनी शक्ति

अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर को बांग्लादेश से भारी भरकम राशि वसूलनी है. यदि पैसा नहीं मिला तो अडानी बिजली की सप्लाई रोक सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश को अंधेरे में डुबोने की ताकत रखते हैं. बीते कुछ दिनों में बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसके मद्देनजर अडानी अपनी इस शक्ति को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर भी हो सकते हैं. यदि ऐसा हुआ तो हिंसा के दौर से बाहर निकल रहा बांग्लादेश अंधकार में डूब जाएगा. दरअसल, अडानी की कंपनी अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करती है. इस कंपनी की पड़ोसी मुल्क पर 800 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि बकाया है. अगर इस बकाया का भुगतान नहीं होता, तो अडानी को इस सप्लाई को बंद करना होगा.

फिलहाल योजना नहीं 
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अडानी की बकाया रकम के बारे में जानकारी है. केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर अहसान एच मंसूर ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि यदि हम अडानी पावर को यह रकम नहीं चुकाते हैं तो कंपनी हमें बिजली देना बंद कर देगी. उन्होंने कहा कि सरकार इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रही है. वैसे तो अडानी पावर की बिजली काटने की योजना नहीं है, लेकिन अगर बकाया रकम बढ़ती गई और कर्जदार एवं कोयला सप्लाई करने वालों ने दबाव बनाया तो कंपनी को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं.

तुरंत भुगतान मुश्किल
हमारा पड़ोसी मुल्क हाल ही में हिंसक प्रदर्शन से गुजरा है. इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ना पड़ा है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इस बात से नाराज़ है कि भारत ने हसीना को अपने यहां शरण दी. जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश में जैसे हालात हैं उसमें अडानी का 800 करोड़ डॉलर तुरंत मिलना मुश्किल है. बिना पैसे के कंपनी ज्यादा समय तक सप्लाई नहीं कर पाएगी, क्योंकि इससे उसके संचालन पर भी असर पड़ेगा. ऐसे में बांग्लादेश के अंधेरे में डूबने का खतरा बना रहेगा. 

ये भी करती हैं सप्लाई
अडानी पावर के अलावा देश की कुछ दूसरी कंपनियां भी बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करती हैं. इनमें NTPC लिमिटेड और PTC इंडिया लिमिटेड आदि शामिल हैं. NTPC और PTC भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियां हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन कंपनियों का बांग्लादेश पर कुछ बकाया है या नहीं है. बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के बाद नोबल प्राइज विजेता मोहम्मद युनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago