✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप के संकटमोचक ने अंबुजा सीमेंट में खरीदी हिस्सेदारी, खरीद डाले 4.39 करोड़ शेयर

अडानी ग्रुप के संकटमोचक ने अंबुजा सीमेंट में खरीदी हिस्सेदारी, खरीद डाले 4.39 करोड़ शेयर

इस बड़ी डील के बाद फोर्ट लॉडरडेल स्थित संपत्ति प्रबंधन कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स की अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी 1.35 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.13 प्रतिशत हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह के लिए अमेरिका की इनवेस्‍टमेंट फर्म जेक्‍यूजी पार्टनर्स ग्रुप हमेशा संकटमोचक बनी है. अब एक बार फिर राजीव जैन ने अडानी समूह पर भरोसा जताया है. उन्‍होंने दो बल्‍क डील के जरिए ग्रुप की कंपनी, अंबूजा सीमेंट्स में बड़ा दांव लगाया है. जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG पार्टनर्स) ने दो अलग-अलग लेन-देन में अंबुजा सीमेंट्स के 4.39 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं. इस डील की कुल कीमत लगभग 2,746.79 करोड़ रुपये है. इस ताजा निवेश के साथ ही GQG पार्टनर्स का अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश बढकर 62 हजार करोड़ रुपये हो गया है.

इतने करोड़ की हुई डील

जीक्यूजी पार्टनर्स ने दो अलग-अलग लेन-देन में थोक सौदों के जरिए अंबुजा सीमेंट्स में 4.39 करोड़ से अधिक शेयर (1.78 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे. शेयरों को 625.50 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदा गया, जिससे संयुक्त सौदे का मूल्य 2,746.79 करोड़ रुपये हो गया. सौदे के बाद जीक्यूजी पार्टनर्स की अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी 1.35 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.13 प्रतिशत हो गई है. NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अंबुजा सीमेंट्स के प्रमोटर्स होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने 6.79 करोड़ शेयर बेचे हैं. शेयरों को 625.50 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा गया, जिससे लेनदेन का मूल्य 4,250.64 करोड़ रुपये हो गया.

सौदे के बाद इतनी घट गई हिस्सेदारी

सौदे के बाद अंबुजा सीमेंट्स में होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स की हिस्सेदारी 50.90 प्रतिशत से घटकर 48.1 प्रतिशत रह गई है. साथ ही, अंबुजा सीमेंट्स के प्रमोटर्सों की संयुक्त हिस्सेदारी 70.33 प्रतिशत से घटकर 67.53 प्रतिशत रह गई है. अरबपति गौतम अडानी की अगुवाई वाले प्रमोटर्स समूह के पास समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में 125 अरब डॉलर मूल्य के शेयर हैं. आपको बता दें कि साल 2024 में अंबुजा सीमेंट्स शेयर की कीमत में 18 फीसदी का उछाल आया है. वहीं, पिछले एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को 41 फीसदी मुनाफा दिया है.

GQG पार्टनर्स ने अडानी समूह में लगाए हैं 62 हजार करोड़ रुपये

GQG पार्टनर्स ने अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में 62 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है. सबसे ज्‍यादा निवेश अडानी पावर में है. जीक्‍यूजी ने अडानी पावर में 13,344 करोड़ रुपये लगाए हैं. इसी तरह अडानी पोर्ट्स उसकी 4.1 फीसदी हिस्‍सेदारी है जिसका कुल मूल्‍य 13,263 करोड़ रुपये है. अडानी ग्रीन में 12,511 करोड़ रुपये लगाए हैं. अडानी एंटरप्राइजेज में 11,920 करोड़, अडानी एनर्जी में 5,997 करोड़ और अंबुजा सीमेंट्स में 4,895 रुपये का निवेश जीक्‍यूजी पार्टनर्स ने किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago