✕

होम / बिजनेस / देशभर में 20 स्कूलों की स्थापना करेगा अडानी ग्रुप, ₹2,000 करोड़ डोनेट करने का किया ऐलान

देशभर में 20 स्कूलों की स्थापना करेगा अडानी ग्रुप, ₹2,000 करोड़ डोनेट करने का किया ऐलान

वर्ल्ड क्लास एजुकेशन और लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अडानी फाउंडेशन ने K-12 एजुकेशन के साथ पार्टनरशिप में 2,000 करोड़ डोनेट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने अब देश भर में कम से कम 20 स्कूल बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये डोनेट करने का ऐलान किया है. अभी कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने छोटे बेटे जीत अडानी और दीवा शाह की शादी के मौके पर सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये डोनेट करने की घोषणा की थी. इस बीच अस्पतालों के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की थी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दी जाएगी

अदाणी समूह के अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि देशभर में शिक्षा के मंदिर स्थापित करने के लिए के-12 तक की  शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी निजी संगठन जेम्स एजुकेशन के साथ गठजोड़ किया है. फाउंडेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''अदाणी परिवार से दो हजार करोड़ रुपये के शुरुआती योगदान के साथ साझेदारी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे को किफायती बनाने को प्राथमिकता देगी.'' अदाणी फाउंडेशन देश के 19 राज्यों के 6,769 गांवों में काम करता है.

जीत और दिवा की शादी

जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी सात फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में हुई थी. यह विवाह समारोह सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया था. शादी के बाद गौतम अदाणी ने नवविवाहित दंपती को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया था. उन्होंने इस नवविवाहित युगल को जीवन का मंत्र देते हुए बताया था कि उन्हें किस तरह से समाज की बेहतरी के लिए काम करना है. गौतम अदाणी के परमार्थ के विचार 'सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है' पर आधारित है. इस दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

5 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago