✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप मुहैया कराएगा सस्ती और वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा, ₹6 हजार करोड़ होंगे खर्च

अडानी ग्रुप मुहैया कराएगा सस्ती और वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा, ₹6 हजार करोड़ होंगे खर्च

बिजनेस टायकून गौतम अडानी ने मुंबई और अहमदाबाद में अडानी हेल्थ सिटी को लॉन्च करने का ऐलान किया. इसके लिए मेयो क्लीनिक के साथ पार्टनरशिप की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के जाने-माने इंडस्ट्रलियस्ट गौतम अडानी ने मायो क्लीनिक के साथ पार्टनरशिप में अडानी हेल्थ सिटी को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है.  इसके तहत मुंबई और अहमदाबाद में दो मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. 1,000 बेड वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए अडानी ग्रुप की तरफ से 6,000 करोड़ रुपये डोनेट किए जाएंगे. बिजनेस टायकून गौतम अडानी का प्लान भारत के कई शहरों में अडानी हेल्थ सिटी बनाने का है.

अडानी ने बनाया ये प्लान

जानकारी के अनुसार गौतम अडानी के नेतृत्व वाले पोर्ट-टू-एनर्जी समूह ने साझेदारी के शुरुआती फेज में 1.6 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है, जिसमें दो दो हेल्थ कैंपस का निर्माण भी शामिल है. साझेदारी के तहत, ग्रुप हेल्थकेयर सहायक कंपनी के माध्यम से अडानी हेल्थ सिटी लॉन्च करेगा. अडानी ग्रुप की योजना वैश्विक मानकों के अनुरूप सस्ती चिकित्सा देखभाल और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करना है। शुरुआती चरण में समूह कुल 1.6 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है, जिसमें दो स्वास्थ्य परिसरों के निर्माण की लागत भी शामिल है. आने वाले दिनों में और भी कैंपस लॉन्च किए जा सकते हैं.

क्या होंगी सुविधाएं?

अडानी ग्रुप की ओर से दी गई जानकारी केू अनुसार इन हॉस्पिटल्स में 1,000 बेड होंगे. मेडिकल कॉलेज में 150 ग्रेजुएट्स, 80+ रेजिडेंट्स डॉक्टर्स और 40+ फेलो को सालाना एंट्री दी जाएगी. अडानी ग्रुप ने इन दोनों हॉस्पिटल्स में संगठनात्मक उद्देश्यों और क्लीनिकल प्रैक्टिस पर स्ट्रैटिजिक एडवाइस देने के लिए अमेरिका के मेयो क्लिनिक ग्लोबल कंसल्टिंग (मेयो क्लिनिक) को नियुक्त किया है. मेयो क्लिनिक डिजिटल और आईटी और हेल्थ सर्विस क्वालिटी पर ध्यान देने के साथ टेक के इंटीग्रेशन पर भी मार्गदर्शन देगा.

60 हजार करोड़ का किया था वादा

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि दो साल पहले, मेरे 60वें जन्मदिन पर उपहार के रूप में, मेरे परिवार ने हेल्थ सर्विस, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट में सुधार के लिए 60,000 करोड़ रुपए देने का वादा किया था. अडानी हेल्थ सिटी इसी कड़ी का पहला कदम है. जो भारतीय समाज के हर वर्ग के लोगों को सस्ती, विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करेगा. मुझे विश्वास है कि दुनिया की सबसे बड़े मेडिकल ग्रुप प्रैक्टिस, मेयो क्लिनिक के साथ हमारी साझेदारी, जटिल रोग देखभाल और मेडिकल इनोवेशन पर विशेष जोर देने के साथ, भारत में हेल्थ सर्विस स्टैंडर्ड को ऊपर उठाने में मदद करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago