होम / बिजनेस / गिरवी शेयरों को लेकर Adani Group ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर 

गिरवी शेयरों को लेकर Adani Group ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हिला अडानी समूह निवेशकों का भरोसा हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह (Adani Group) को न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि समूह की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालात ये हो गए हैं कि अडानी समूह पर आंख बंद करके दांव लगाने वाले भी अब इन्वेस्टमेंट से पहले सोचने लगे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए अडानी समूह के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. ग्रुप की तरफ से सोमवार को बताया गया है कि वो शेयर बाजार में अपनी लिस्टेड कंपनियों के 1114 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 111 करोड़) के गिरवी पड़े शेयर सितंबर 2024 से पहले रिलीज करा लेगी.

कितने शेयर होंगे रिलीज?
अडानी ग्रुप की तरफ से जारी बयान में कहा कि हाल में बाजार में आए उतार-चढ़ाव और अडानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में प्रमोटर के लीवरेज में कटौती की प्रमोटर्स की प्रतिबद्धता के तहत ऐसा किया गया है. 1.114 अरब डॉलर के समय से पहले भुगतान के साथ, अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में प्रमोटर्स की होल्डिंग के लगभग 16.8 करोड़ शेयर (12% स्टेक), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 2.756 करोड़ शेयर (3%) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 1.177 करोड़ शेयर (1.4%) रिलीज कराए जाएंगे.

कितनी हिस्सेदारी है गिरवी?
समूह ने अपने बयान में कहा कि अडानी समूह के प्रमोटर्स सितंबर 2024 में परिपक्वता से पहले गिरवी रखे गए शेयरों को जारी करने के लिए 1,114 मिलियन डॉलर का प्री-पेमेंट करेंगे. प्रमोटर्स की ओर से अपने कर्ज के भुगतानों के प्रति वित्तीय संस्थानों को आश्वस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है. वहीं, एक रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर, 2022 के अंत तक अडानी पोर्ट्स की 17.31 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी थी, जो इस रिलीज के बाद घटकर 5.31 फीसदी रह जाएगी. इसी प्रकार, अडानी ग्रीन एनर्जी की गिरवी हिस्सेदारी 4.36 प्रतिशत से घटकर 1.36% रह जाएगी. वहीं अडानी ट्रांसमिशन की गिरवी हिस्सेदारी दिसंबर के अंत तक 6.62 फीसदी. इस रिलीज के बाद यह घटकर 5.22% आ जाएगी. रिपोर्ट बताती है कि अडानी पावर की 25% और अडानी एंटरप्राइजेस की 2.66 फीसदी हिस्सेदारी अभी गिरवी है. 

भरोसा बढ़ाने की कवायद  
इससे पहले, मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आई थी कि अडानी समूह एडवांस में 8000 करोड़ रुपए का कर्ज लौटाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी 30 से 45 दिनों के भीतर ये पैसा लौटाने पर विचार कर रही है, ताकि निवेशकों का भरोसा जीता जा सके. दरअसल, समूह ने ग्लोबल बैकों जैसे Credit Suisse, JP Morgan और JM Financial सहित कुछ म्यूचुअल फंड कंपनियों से लोन लिया है. अब समूह इन कंपनियों का लोन समय से पहले लौटाने की तैयारी में है. वहीं, जानकार मानते हैं कि अडानी समूह के इस कदम से निवेशकों की चिंताए कम होगी और उस पर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

2 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

5 hours ago