होम / बिजनेस / NDTV पर नियंत्रण के लिए अडानी समूह ने बढ़ाया एक और कदम

NDTV पर नियंत्रण के लिए अडानी समूह ने बढ़ाया एक और कदम

अडानी समूह NDTV में 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 17 अक्टूबर को ओपन ऑफर लाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया कंपनी NDTV पर नियंत्रण के लिए गौतम अडानी ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है. अडानी समूह NDTV में 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 17 अक्टूबर को ओपन ऑफर लाएगा. इस ऑफर का प्रबंधन कर रही जेएम फाइनेंशियल ने एक विज्ञापन जारी किया है.

294 रुपए प्रति शेयर मूल्य
ओपन ऑफर के तहत अडानी समूह 1.67 करोड़ इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगा. इसके लिए शेयर मूल्य 294 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. बता दें कि अडानी समूह ने 23 अगस्त को विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. (VCPL) के जरिए एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी. वीसीपीएल के पास आरआरपीआर होल्डिंग में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

लगाया था यह आरोप
इसके बाद अडानी समूह ने एनडीटीवी की 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी यानी 1.67 करोड़ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब एनडीटीवी के संस्थापकों ने कहा कि उन्हें इस डील के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्हें विश्वास में लिए बिना ही अडानी समूह ने NDTV में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी.

दौड़ रहे NDTV के शेयर 
वहीं, NDTV के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. अडानी ग्रुप द्वारा इस मीडिया कंपनी के टेकओवर की खबर आम होते ही शेयर लगातार ऊपर की तरफ भाग रहे हैं. पिछले 5 दिनों में इसमें 21.46% की तेजी दर्ज की गई है. मंगलवार को भी NDTV के शेयर 5% तेजी के साथ 471.50 रुपए पर बंद हुए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी इसमें और उछाल देखा जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

40 minutes ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

1 hour ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

1 hour ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

4 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

40 minutes ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

23 minutes ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

1 hour ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

1 hour ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

3 hours ago