होम / बिजनेस / बिहार में 8700 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करेगा Adani Group!

बिहार में 8700 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करेगा Adani Group!

Adani Group की मौजूदगी बिहार में पहले से ही है और ग्रुप द्वारा अभी तक बिहार में 850 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट भी की जा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में अडानी ग्रुप द्वारा घोषणा कर जानकारी दी गई है कि कारोबारी समूह बिहार में 8700 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करेगा. ग्रुप द्वारा यह इन्वेस्टमेंट बिहार में की जायेगी और यह इन्वेस्टमेंट किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में की जायेगी जिनमें लॉजिस्टिक्स, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग, और एग्रो-इंडस्ट्री जैसे क्षेत्र शामिल हैं. 

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि अडानी ग्रुप (Adani Group) की मौजूदगी बिहार में पहले से ही है और ग्रुप द्वारा अभी तक बिहार में 850 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट भी की जा चुकी है. यह जानकारी अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडानी द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है. प्रणव बिहार कारोबार कनेक्ट 2023 के मंच पर सभा को संबोधित कर रहे थे. बिहार कारोबार कनेक्ट एक दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मलेन है और इसका समापन आज हो चुका है. 

10,000 लोगों को मिलेगी नौकरी
बिहार कारोबार कनेक्ट 2023 के मंच पर बोलते हुए प्रणव अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा बिहार में 8700 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करने का विचार किया जा रहा है और इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत राज्य के लगभग 10,000 लोगों को नौकरी मिलेगी. बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा इस मौके पर बिहार लॉजिस्टिक्स नीति 2023 का अनावरण भी किया गया और इसके साथ-साथ उन्होंने एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया है. बिहार लॉजिस्टिक्स नीति का प्रमुख उद्देश्य राज्य में इंडस्ट्री एवं कारोबारों को वैश्विक स्तर का लॉजिस्टिक सिस्टम प्रदान करवाना है. 

10 गुना ज्यादा इन्वेस्टमेंट
हालांकि नितीश कुमार द्वारा इस सम्मलेन के दौरान  मौजूद सभा को संबोधित नहीं किया गया. इसके साथ ही प्रणव ने यह भी कहा कि बिहार भारत में अब इन्वेस्टमेंट के लिए एक आकर्षक जगह बन चुका है और वर्तमान में हम लॉजिस्टिक्स, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और एग्रो- लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं, जिनके लिए ग्रुप द्वारा 850 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट की गई थी. इन सभी क्षेत्रों में हमारी मौजूदगी की वजह से राज्य के लगभग 3000 लोगों को स्पष्ट या अस्पष्ट रूप से रोजगार मिला है और अब हम अपनी इन्वेस्टमेंट को 10 गुना बढ़ाने जा रहे हैं.
 
यह भी पढ़ें: 0.26% पहुंची भारत की WPI आधारित महंगाई, 7 महीनों बाद सकारात्मक क्षेत्र में वापसी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

3 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.