होम / बिजनेस / ग्रोथ के लिए अडानी ग्रुप को करना होगा थोड़ा और इंतजार, शेयर्स का गिरना जारी

ग्रोथ के लिए अडानी ग्रुप को करना होगा थोड़ा और इंतजार, शेयर्स का गिरना जारी

FPO वापस लेने के बाद अब खबर है कि अडानी ग्रुप अपने कैपेक्स प्लान्स में बदलाव करने वाला है. इसके बावजूद, ग्रोथ के लिए कंपनी को और ज्यादा इन्त्जार करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

20,000 करोड़ की कीमत वाला FPO वापस लेने के बाद अब अडानी ग्रुप अपने कैपेक्स प्लान्स में बदलाव करने की सोच रहा है. न्यूज़ एजेंसी मिंट (Mint) ने कंपनी से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि स्टॉक प्लेजिंग के द्वारा lenders को अधिक कोलैटरल उपलब्ध करवाते हुए, अब ग्रुप अपने कंपनियों के कैपेक्स प्लान्स में बदलाव कर सकता है.

 ग्रोथ के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

कैपेक्स, पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) के लिए इस्तमाल की जाने वाली शोर्ट फॉर्म है. कंपनी इस खर्च का इस्तेमाल अचल संपत्तियों जैसे, बिल्डिंग्स, वाहन, इक्विपमेंट और ज़मीन इत्यादि को खरीदने एवं उनकी मरम्मत के लिए करता है. फिलहाल अडानी ग्रुप ने इस विषय पर कोई कमेंट नहीं किया है. मिंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुछ उद्योगों में ग्रोथ के लिए अब ग्रुप को 16 से 18 महीनों का इंतज़ार करना होगा जबकि पहले इस ग्रोथ के लिए 12 महीनों का समय तय किया गया था.

कुछ इस तरह फंड इकट्ठा करेगा अडानी ग्रुप   

मिंट ने यह भी बताया कि ग्रुप अब आतंरिक स्त्रोतों, प्रमोटर इक्विटी फंड और प्राइवेट प्लेसमेंट्स जैसे विभिन्न फंडिंग चैनलों के माध्यम से अपने प्रोजेक्ट्स को फंड करेगा. साथ ही, एक दूसरी रिपोर्ट में मिंट ने बैंकर्स के हवाले से कहा कि फिलहाल अडानी ग्रुप के डोमेस्टिक लेंडर्स द्वारा सैंक्शन की गयी उन क्रेडिट लाइन्स में कटौती की कोई खबर सामने नहीं आयी है, जिनका उपयोग नहीं किया गया है. लेंडर्स को इस बात का डर है कि उनका यह फैसला उन्हीं पर उलटा पड़ सकता है और उन्हें डिफाल्ट की तरफ ले जा सकता है.

शेयर में अडानी ग्रुप की हालत

न्यूयॉर्क स्थित शोर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप पर उठाये गए सवालों के बाद अडानी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के शेयर्स ने अपनी आधे से ज्यादा कीमत मार्किट में खो दी है, जो 100 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा है. इसके बाद ही कंपनी ने 20,000 करोड़ की कीमत वाले अपने FPO को वापस ले लिया था. आज शेयर मार्किट में अडानी ग्रुप के शेयर ने 1575.00 रुपये से ओपन किया था और इस वक़्त अडानी ग्रुप के शेयर्स 3.08% गिरकर 1537.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. अब देखना होगा कि अडानी ग्रुप के शेयर्स का गिरना कब रुकता है, और उसके बाद कंपनी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए क्या फैसले लेती है?

यह भी पढ़ें: Stock Market Prediction: हफ्ते के पहले दिन इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

42 minutes ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

3 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

4 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

14 minutes ago