✕

होम / बिजनेस / Adani Group ने ली राहत की सांस, अभी कोई एक्शन नहीं लेगी आंध्र प्रदेश सरकार

Adani Group ने ली राहत की सांस, अभी कोई एक्शन नहीं लेगी आंध्र प्रदेश सरकार

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, जब तक पुख्ता सबूत नहीं मिल जाते हम समूह की कंपनी को दिए कॉन्ट्रैक्ट से हाथ पीछे नहीं खींच सकते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी की अडानी समूह के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से राहत की खबर आई है. आंध्र प्रदेश की नायडू ने सरकार अडानी समूह की ग्रीन एनर्जी कंपनी पर अब कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है. सरकार का कहना है कि जब तक अडानी समूह पर लगे आरोपों को लेकर पुख्ता सबूत सामने नहीं आ जाते और आरोप साबित नहीं हो जाता है, समूह के खिलाफ राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी.

बिना सबूत के नहीं होगी कार्रवाई- मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा, जब तक पुख्ता सबूत नहीं मिल जाते हम समूह की कंपनी को दिए कॉंट्रैक्ट से हाथ पीछे नहीं खींच सकते. क्योंकि ऐसा करने पर राज्य सरकार को भारी भरकम पेनल्टी भरना पड़ सकता है. मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि जब तक इस मामले में सबूत नहीं मिल जाते तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा, हमें और भी सबूत चाहिए और सबूत मिलने के बाद ही ठोस कार्रवाई की जाएगी.  इससे पहले अडानी समूह की कंपनी और चेयरमैन पर रिश्वत देने के आरोपों के अमेरिका में सामने आने के बाद चद्रबाबू नायडू ने 22 नवंबर 2024 को विधानसभा के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था. 

नवंबर में सामने आया था मामला

नवंबर महीने में ये खबर सामने आई थी कि आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) से जुड़े पावर पर्चेंज एग्रीमेंट (PPA) को होल्ड करने से जुड़े विकल्पों पर विचार कर रही है. सोलर प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद अमेरिकी जस्टिस विभाग के अभियोग के बाद राज्य सरकार इन विकल्पों पर विचार कर रही है.  तब राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा था कि प्रदेश सरकार सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Solar Energy Corporation of India) अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ पावर पर्चेंज एग्रीमेंट को लेकर हुए करार को रद्द करने के लिए पत्र लिखने पर विचार कर रही है और इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने को लेकर सिफारिश कर सकती है. साथ ही राज्य सरकार पावर सप्लाई एग्रीमेंट को पूरी तरह कद्द करने पर विचार कर सकती है.

आंध्र प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाला केस

पावर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत आंध्र प्रदेश सरकार को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 7000 मेगावाट सोल बिजली खरीदना है. अमेरिकी अथॉरिटी ने ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और सात अन्य लोगों पर भारत में ओडिशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और केंद्र शाषित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को 2021 से लेकर 2022 के दौरान सोलर प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए 265 मिलियन डॉलर के रिश्वत देने का आरोप लगाया था. दो कंपनियां जो इस पूरे मामले में विवादों में घिरी है उसमें अडानी ग्रीन (Adani Green) और एज्योर पावर (Azure Power) नाम शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago