✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप का इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, इस प्राइवेट कंपनी में खरीदी 49% हिस्सेदारी

अडानी ग्रुप का इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, इस प्राइवेट कंपनी में खरीदी 49% हिस्सेदारी

Sree Vishwa Varadhi Private Limited में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण अडानी ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार रणनीति को दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

अडानी ग्रुप ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने Sree Vishwa Varadhi Private Limited में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. इस डील के साथ ही अडानी ग्रुप ने भविष्य में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प भी खुला रखा है.

एक्सचेंज को दी गई आधिकारिक जानकारी

अडानी ग्रुप की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने Sree Vishwa Varadhi प्राइवेट लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर आगे और हिस्सेदारी खरीदी जा सकती है. हालांकि इस सौदे को लेकर अभी नियामकीय मंजूरी मिलना बाकी है.

रणनीतिक विस्तार की ओर संकेत

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह अधिग्रहण अडानी ग्रुप की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है. रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ते निवेश के बीच यह डील ग्रुप को नए प्रोजेक्ट्स और संचालन विस्तार में मदद कर सकती है.

शेयर बाजार में अडानी एंटरप्राइजेज का हाल

सोमवार को अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 2274.05 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया. पिछले 3 महीनों में शेयर करीब 9 प्रतिशत गिरा है. एक साल में शेयर में 8.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी अवधि में सेंसेक्स 8.26 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

लंबी अवधि के निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद लंबी अवधि में अडानी एंटरप्राइजेज ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है. 5 साल में निवेशकों को करीब 376 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. 10 साल में शेयर ने करीब 3745 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है.

डिविडेंड देने में भी आगे

अडानी एंटरप्राइजेज डिविडेंड के मामले में भी निवेशकों को रिटर्न देती रही है. कंपनी ने 2024 में प्रति शेयर 1.30 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

15 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.