होम / बिजनेस / इस राज्य में Adani Group के गोदामों पर छापेमारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

इस राज्य में Adani Group के गोदामों पर छापेमारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

अडानी समूह की मुश्किलों में और इजाफा हो सकता है. हिमाचल प्रदेश से उसके लिए बुरी खबर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के प्रभाव से बाहर निकल रहे अडानी समूह (Adani Group) के लिए हिमाचल प्रदेश से बुरी खबर आई है. इस कांग्रेस शासित राज्य में अडानी समूह के गोदामों पर एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग (Excise and Taxation Department) ने छापेमारी की है. बुधवार शाम हुई इस छापेमारी में देर रात तक दस्तावेज खंगालने का सिलसिला चलता रहा. बता दें कि कांग्रेस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग कर रही है. 

7 कंपनियां हैं कार्यरत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्स में अनियमितता के मामले (Tax Irregularities) में एक्साइज विभाग की साउथ इंफोर्समेंट टीम ने परवाणू में अडानी विल्मर के स्टोर और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. हिमाचल प्रदेश में समूह की कुल सात कंपनियां काम कर रही हैं. ये कंपनियां राज्य में फलों के स्टोरेज के लिए कोल्ड स्टोरेज चेन सुविधाएं देती हैं. साथ ही ये किराने के सामान की सप्लाई में भी बड़ा हिस्सा रखती है. प्रदेश में सिविल सप्लाई से लेकर पुलिस विभाग में सामान सप्लाई भी Adani Group की कंपनियों के जरिए होती है. 

कस सकता है घेरा
माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद अडानी समूह पर हिमाचल प्रदेश की सरकारी एजेंसियां घेरा कस सकती हैं. उधर, प्रदेश में अडानी समूह के दो सीमेंट प्लांट पहले ही स्ट्राइक के चलते बंद हैं. ट्रक ऑपरेटर यूनियन और अडानी समूह के बीच बातचीत सफल होती नजर नहीं आ रही है. प्रदेश सरकार मध्यस्ता के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सीमेंट प्लांट बंद होने से प्रदेश सरकार को अब तक डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान हो चुका है.  

लाल निशान पर शेयर
वहीं, शेयर मार्केट की बात करें, तो आज अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख है. Adani Enterprises खबर लिखे जाने तक करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा, अडानी पोर्ट 3 फीसदी से ज्यादा और अडानी पावर सीधे 5% गिर चुका है. इसके अलावा, अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बुधवार को समूह की ज़्यादातर कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

14 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

20 hours ago