✕

होम / बिजनेस / Adani Group ने बनाया 40 हजार करोड़ का मेगा प्लान, आम लोगों से पैसे जुटाने का किया एलान

Adani Group ने बनाया 40 हजार करोड़ का मेगा प्लान, आम लोगों से पैसे जुटाने का किया एलान

अडानी ग्रुप अगले 3-4 सालों में रिटेल निवेशकों से 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है ताकि फंड के स्रोतों में विविधता लाई जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने आम लोगों से पैसा जुटाने की प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले से 3 से 4 सालों में गौतम अडानी रिटेल निवेशकों से 40 हजार करोड़ रुपए जुटाने की प्लानिंग कर ली है. हाल ही में अडानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को 400 करोड़ वैल्यू के सेफ नॉन-कंवर्टेबल डिबेंचर (NCD) का अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च किया. रिपोर्ट के अनुसार, दो से पांच साल की अवधि वाले डेट इंस्ट्रूमेंट्स 9.25-9.90 फीसदी की सालाना रिटर्न देंगे. खास बात तो ये है कि ये इश्यू पहले दिन ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था.

फाइनेंशियल संस्थानों से कुल 88,100 करोड़ रुपये का लोन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप अब दूसरी कंपनियों के लिए भी इसी तरह का पब्लिक इश्यू यानी एनसीडी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है. सूत्रों ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि इससे ग्रुप को उन लेंडर्स पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा पर जो रुपए में कर्ज देते हैं. जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के बैंक शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू लेंडर्स, जिनमें बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस शामिल हैं, का मार्च 2024 को समाप्त वर्ष तक लॉन्ग टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन के माध्यम से कई अडानी ग्रुप की कंपनियों में 88,100 करोड़ रुपए का एक्सपोजर है.

कर्ज में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2023-24 में अडानी एंटरप्राइजेज का कर्ज बढ़ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पर लॉन्गटर्म कर्ज वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 43,718 रुपए करोड़ हो गया है. जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 32,590 करोड़ रुपए था. इसका मतलब है कि कंपनी पर साल-दर-साल 34.14 फीसदी बढ़ गया है. जबकि वित्त वर्ष 2024 में संगठन पर शॉर्ट टर्म कर्ज बढ़कर 4,897 करोड़ रुपए हो गया है जोकि वित्त वर्ष 2023 में 4,244 करोड़ रुपए था. रिपोर्ट के अनुसार, अडानी एंटरप्राइजेज का कैश पिछले वर्ष के 5,539 करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 8,523 करोड़ हो गया. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट बाहरी कर्ज 29,511 करोड़ रुपए देखने को मिला, जो वित्त वर्ष 23 में 22,237 करोड़ रुपए था. इसका मतलब है कि इसमें भी 32.71 फीसदी का इजाफा हो गया है.

मजबूत है कंपनी की लिक्विडिटी पोजिशंस

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रिटेल निवेशकों से धन जुटाना डायवर्सिफाई के दृष्टिकोण से अच्छा है और ग्रुप की ओवरऑल गुडविल और पब्लिक अवेयरनेस में इजाफा करेगा. इससे ज्यादा रिटेल निवेशकों को अपनी ओर खींचकर ग्रुप के इक्विटी बेस पर भी प्रभाव पड़ सकता है. अडानी ग्रुप पूंजी जुटाने और भारतीय बैंकों से रुपए में लोन लेने के लिए विदेशी डेट मार्केट का सहारा लिया है. खास बात तो ये है कि ग्रुप के पास काफी स्ट्रांग लिक्विडिटी है. ग्रुप के पास 30 महीने से अधिक का लोन पेमेंट करने के लिए कैश रिजर्व मौजूद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

बड़ी खबरें