होम / बिजनेस / भयंकर रूप से गिरी Adani की कंपनियों की M-Cap, हुआ बड़ा नुकसान!

भयंकर रूप से गिरी Adani की कंपनियों की M-Cap, हुआ बड़ा नुकसान!

अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, और अडानी विल्मर की मार्केट कैपिटल में भारी नुकसान देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में अडानी ग्रुप (Adani Group) की बहुत सी कंपनियों ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के अपने नतीजों को जारी कर दिया है और इन्हीं नतीजों की वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में बदलाव देखने को मिला है. शेयर मार्केट के बहुत से प्रमुख एनालिस्टों का मानना है कि अडानी ग्रुप के बहुत से स्टॉक्स में समय के अनुसार परिवर्तन हो रहा है या फिर पिछले कुछ हफ्तों के दौरान देखने को मिले खराब ट्रेडिंग सेशनों की वजह से इन्हें सही दिशा नहीं मिल पायी है. इस हफ्ते मार्केट में लिस्टेड अडानी ग्रुप की सात कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 3,782 करोड़ रुपयों की गिरावट देखने को मिली है. 

किन कंपनियों को हुआ नुकसान?
जहां अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) की मार्केट कैपिटल में 507 करोड़ से लेकर 2,856 करोड़ रुपयों जितना नुकसान देखने को मिला है वहीं अडानी पावर की मार्केट कैपिटल में 5,775 करोड़ रुपयों की वृद्धि देखने को मिली है. इसके साथ ही, अडानी पोर्ट्स और SEZ (स्पेशल इकॉनोमिक जोन) की मार्केट कैपिटल में 698 करोड़ रुपयों की वृद्धि देखने को मिली है. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जहां अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों में किसी प्रकार की कोई हलचल देखने को मिली है वहीं अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. 

अडानी पावर (Adani Power) और शेयर मार्केट
हाल ही में अडानी पावर ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के लिए अपने नतीजो को रिलीज किया था. अडानी पावर ने इन नतीजों में अपने कुल नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 12.9% की वृद्धि की जानकारी दी है. मार्च में खत्म हुए क्वार्टर में कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 5,242 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान यह 4,645 करोड़ हुआ करता था. अडानी पावर के शेयर्स में 2% की वृद्धि दर्ज की गयी. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन फ्लैट पर बंद होने से पहले कंपनी के शेयर्स की कीमत 243 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गयी थी.  
अडानी एंटरप्राइजेज का दोगुना प्रॉफिट
अपने एयरपोर्ट्स और सड़क बनाने के बिजनेसों में मजबूती की बदौलत अडानी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष के चौथे क्वार्टर के अपने नतीजों में अपने नेट प्रॉफिट में दोगुने से ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज की. कंपनी ने स्टॉक एक्स्क्चेंज को दिए गए एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर में कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 722.48 करोड़ रुपये था जो पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान 304.32 करोड़ रुपये हुआ करता था. इस आंकड़े को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 137% की बढ़त देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें: Adani Group को फिर से लगा झटका, जानिये इस बार क्या है नया?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago