✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप MP में करने जा रहा बड़ा निवेश, लगाएगा 2 नए प्रोजेक्ट, मिलेंगी हजारों नौकरियां

अडानी ग्रुप MP में करने जा रहा बड़ा निवेश, लगाएगा 2 नए प्रोजेक्ट, मिलेंगी हजारों नौकरियां

अडानी समूह उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है. इसी महीने समूह ने बिहार में बड़े निवेश से का ऐलान किया था. अब मध्यप्रदेश में दो नए प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप ने मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणा की है, समूह ने राज्य में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश कर दो नए प्रोजेक्ट लगाने का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में रोजगार के हजारों नए मौके पैदा होने की उम्मीद है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ करण अडानी ने इस प्रस्तावित निवेश का ऐलान किया. उन्होंने मध्यप्रदेश में अपने समूह की उपस्थिति का विस्तार करने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अडानी समूह की कंपनी राज्य में 2 प्रोजेक्ट लगाने के लिए 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

ये दो प्रोजेक्ट लगाएगा अडानी समूह

प्रस्तावित निवेश से जो 2 नए प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे, उनमें एक शिवपुरी में प्रोपेलेंट प्रोडक्शन प्लांट होगा, जबकि उसके अलावा गुना में एक सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाई जाएगी, जिसकी क्षमता सालाना 2 मिलियन टन की होगी. करण अडानी ने दोनों प्रोजेक्ट के बारे ग्वालियर में आयोजित हुए एक इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में जानकारी दी. करन अडानी ने ग्वालियर में मौजूद ग्रुप के डिफेंस प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि ग्वालियर में मौजूद अदाणी डिफेंस फैसिलिटी छोटे हथियारों का देश का सबसे बड़ा प्लांट है. इससे मध्य प्रदेश स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल हब के तौर पर खुद को पेश करने में कामयाब रहा है.

रोजगार के 3,500 से ज्यादा नए मौके

करण अडानी ने बताया कि मध्यप्रदेश में पहले से ही उनके समूह का बड़ा निवेश है. सीमेंट, डिफेंस, रोड, थर्मल पावर, रीन्यूएबल पावर और ट्रांसमिशन जैसे बिजनेस में समूह ने पहले ही 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया हुआ है. अब जो 3,500 करोड़ रुपये के निवेश किए जाएंगे, उससे राज्य में रोजगार के 3,500 से ज्यादा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष मौके तैयार होने वाले हैं. अडानी पोर्ट्स के सीईओ के अनुसार, शिवपुरी में लगाया जा रहा प्रोजेक्ट देश को डिफेंस सेक्टर में निर्यातक बनाने के सरकार के विजन के अनुरूप है.

बिहार में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश

अडानी समूह उत्तर भारत में लगातार अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है और नए प्रोजेक्ट पर काम तेज कर रहा है. बता दें मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का पहले ही सीमेंट, डिफेंस, पावर, रोड, रिन्युएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन में 18,250 करोड़ रुपये का निवेश है, जिससे 12,000 लोगों को नौकरी मिली है. इसके अलावा इसी महीने समूह ने बिहार में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया था. अडानी समूह बिहार के वारिसलीगंज में बड़ा सीमेंट प्रोजेक्ट लगा रहा है, जिसकी क्षमता सालाना 6 मिलियन टन की होगी. उस प्रोजेक्ट पर अडानी समूह 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago