✕

होम / बिजनेस / डिफेंस सेक्टर में भी एंट्री करने जा रहा अडानी ग्रुप, इस विदेशी कंपनी के साथ मिलाया हाथ

डिफेंस सेक्टर में भी एंट्री करने जा रहा अडानी ग्रुप, इस विदेशी कंपनी के साथ मिलाया हाथ

अडानी ग्रुप अब डिफेंस सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. ग्रुप की कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने EDGE Group के साथ एक डील की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी अब मिसाइल और ड्रोन के साथ-साथ सेना के लिए दूसरे तरह के हथियार भी बनाएंगी. अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence and Aerospace) ने यूएई की कंपनी EDGE Group के साथ हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियां मिसाइल और ड्रोन के साथ-साथ दूसरे तरह के आधुनिक हथियार बनाएंगी. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और साइबर युद्ध में काम आने वाली टेक्नोलॉजी के विकास में भी एकदूसरे को सहयोग करेंगी. 

प्रोडक्ट डोमेन में सहयोग 

EDGE और अदाणी के मुख्य प्रोडक्ट डोमेन में सहयोग का मूल्यांकन करना शामिल है, जिसमें मिसाइल और हथियार शामिल हैं. इनमें हवाई, सतह, पैदल सेना, गोला-बारूद और वायु रक्षा उत्पाद, मानव रहित हवाई प्रणाली (UAS), लोइटरिंग म्यूनिशन, काउंटर ड्रोन सिस्टम, मानव रहित ग्राउंड व्हीकल (UGV), साथ ही इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (EW) और साइबर तकनीक शामिल हैं. समझौता भारत और UAE में R&D सुविधाओं की स्थापना; रक्षा और एयरोस्पेस समाधानों के विकास, उत्पादन और रखरखाव सुविधाओं की स्थापना, न केवल दो कैप्टिव बाजारों की सेवा करने के लिए, बल्कि दक्षिण पूर्व एशियाई और व्यापक वैश्विक बाजारों की भी सेवा करने के लिए किया गया है.

एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा कि हमारा सहयोग रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो तकनीकी कौशल को आगे बढ़ाने और भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है. यह न सिर्फ दोनों देशों के लिए अत्याधुनिक समाधान प्रदान करके बल्कि वैश्विक रक्षा परिदृश्य में नए मानक स्थापित करके हमारे देश की क्षमताओं को मजबूत करने के हमारे साझा दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है.

समझौता एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर

EDGE Group के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हमद अल मारार ने कहा कि अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के साथ हमारा समझौता एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो भारत के रक्षा उद्योग के भीतर हमारे संबंधों को मजबूत करता है और यूएई-भारत सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. यह समझौता हमारे ग्राहकों को बाजार में सबसे एडवांस और रिफाइंड प्रोडक्ट लाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

अडानी ग्रुप के अन्य कारोबार

अडानी ग्रुप का कारोबार पोर्ट, एयरपोर्ट, इन्फ्रा और ग्रीन एनर्जी समेत कई सेक्टर्स में फैला है. मार्केट कैप के हिसाब से यह टाटा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा ग्रुप है. ग्रुप की 11 लिस्टेड कंपनियां हैं. ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं. Bloomberg Billionaire Index के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 107 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं. अडानी की नेटवर्थ में इस साल 22.8 अरब डॉलर की तेजी आई है. ग्रुप की कई कंपनियां अपने सेक्टर में अग्रणी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago