होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग को उसी के घर में घिरने की तैयारी, Adani Group ने बनाया ये प्लान
हिंडनबर्ग को उसी के घर में घिरने की तैयारी, Adani Group ने बनाया ये प्लान
अडानी समूह की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को अमेरिका में आकर केस करने की चुनौती दी थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया है. अडानी समूह के शेयर लगातार गोता लगा रहे हैं. कंपनी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर घट गया है. अब अडानी ने हिंडनबर्ग के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इस आरपार की लड़ाई में एक बड़ी अमेरिकी फर्म को अपना साझेदार बनाया है. दरअसल, अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है और इसके लिए यूएस लीगल फर्म वॉचटेल को हायर किया गया है.
मशहूर फर्म है वॉचटेल
वॉचटेल (Wachtell) अमेरिका की मशहूर लॉ फर्म है और विवादित मामलों में कानूनी लड़ाई को सफलतापूर्वक लड़ने के लिए पहचानी जाती है. इसकी स्थापना 1965 में वकीलों के एक छोटे से समूह द्वारा की गई थी. आज इसमें टॉप क्लास वकीलों की एक बड़ी टीम है, जो हाई प्रोफाइल केस पर फोकस करती है. हिंडनबर्ग के मामले में अब तक अडानी समूह केवल बयानों से आरोपों का खंडन कर रहा था, लेकिन अब उसने कानूनी लड़ाई का ऐलान कर दिया है. ऐसा करके समूह अपने निवेशकों का भरोसा जीतना चाहता है.
हिंडनबर्ग ने दी थी चुनौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए अडानी समूह ने न्यूयार्क की वॉचटेल, लिफ्टन, रोसेन, काट्ज (Watchtell, Lipton, Roesn & Katz) लॉ फर्म के साथ-साथ कई कानूनी विशेषज्ञों से भी संपर्क किया है. बता दें कि अडानी ग्रुप द्वारा पहले कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को अमेरिका में आकर केस करने की चुनौती दी थी. अब गौतम अडानी ने अमेरिकी फर्म को हायर करके उस चुनौती को स्वीकार कर लिया है.
शेयरों में गिरावट जारी
वहीं, अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है. शुक्रवार को ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर गिरते-गिरते 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने बीते कारोबारी दिन अपने 52 वीक के लो लेवल को छू लिया. अडानी समूह की कंपनियों का स्टॉक मार्केट में ऐसा हाल बहुत बड़ी बात है और इसने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है.
टैग्स