होम / बिजनेस / Adani Green Energy ने फंडिंग के जरिए जुटाए इतने सौ करोड़ रुपये, ये करने जा रही है कंपनी

Adani Green Energy ने फंडिंग के जरिए जुटाए इतने सौ करोड़ रुपये, ये करने जा रही है कंपनी

कंपनी की ओर से ये भी जानकारी दी गई थी कि सीनियर डेट रिडेम्‍पशन खाते और होल्‍डको नोट्स के अन्‍य रिजर्व खातों में अलग रख दी गई है, जिसके बाद रिजर्व फंडिंग पूरी हो गई.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Adani Green Energy ने होल्‍डको बॉन्‍ड के लिए फंडिंग सुरक्षित करने का काम पूरा कर लिया है. अडानी ग्रीन एनर्जी ने इस राउंड में 750 मिलियन डॉलर का फंड सुरक्षित कर लिया है. अडानी ग्रीन एनर्जी ने ये फंडिंग टोटल एनर्जीज जेवी प्रोसीड्स और प्रमोटर प्रीफेंशियल अलॉटमेंट जुटाई है. अडानी ग्रीन की ओर से एक्‍सचेंज को ये जानकारी दे दी गई है. 

एक्‍सचेंज को अडानी ग्रीन ने क्‍या दी जानकारी 
अडानी ग्रीन की ओर से एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने टोटल एनर्जीज जेवी प्रोसीड्स से 300 मिलियन डॉलर और प्रमोटर प्रीफेंशियल अलॉटमेंट से 281 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. अडानी ग्रीन की ओर से एक्‍सचेंज को ये भी जानकारी दी गई है कि उसने हेज रिजर्व और रिजर्व खाते पर 169 मिलियन डॉलर का ब्‍याज जुटाया है. 

होल्‍डको नोट्स को आकर्षित करने की बनाई थी योजना 
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 750 मिलियन डॉलर की होल्‍डको नोट्स को बूस्‍ट करने की योजना भी बनाई थी, 29 जनवरी को, अडानी ग्रीन ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया, ‘पूरे 750 मिलियन डॉलर के होल्डको बॉन्ड रिडेम्प्शन की फंडिंग पूरी हो गई, जिसके कारण विकास योजनाओं को जारी रखते हुए इक्विटी आय के माध्यम से एजीईएल में कर्ज को कम किया है. समूह की ग्रीन ब्रांच ने अडानी ग्रीन के प्रमोटरों को ₹9,350 करोड़ ($1,125 मिलियन) का प्राथमिक भुगतान करने के साथ फाइनेंशियल ग्रोथ को पूरा किया है.

अडानी ग्रीन के शेयर होल्‍डरों ने दिया था अप्रूवल 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रीन के शेयर होल्‍डरों ने 18 जनवरी को प्रीफेंशियल अलॉटमेंट को 99 प्रतिशत बहुमत से पास कर दिया था. इसके बाद प्रमोटरों ने कंपनी में 2338 करोड़(281 मिलियन डॉलर) का निवेश किया था. इसके बाद कंपनी की ओर से ये भी जानकारी दी गई थी‍ कि उसने सीनियर डेट रिडेम्‍पशन खाते और होल्‍डको नोट्स के अन्‍य रिजर्व खातों में अलग रख दी है, जिसके बाद रिजर्व फंडिंग पूरी हो गई.  

ये भी पढ़ें: आखिर देश के 80 प्रतिशत से ज्‍यादा प्रोफेशनल क्‍यों बदलना चाह रहे हैं नौकरी?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago