होम / बिजनेस / अडानी एंटरप्राइजेज के Q3 रिजल्ट्स पर क्या बोले गौतम अडानी?

अडानी एंटरप्राइजेज के Q3 रिजल्ट्स पर क्या बोले गौतम अडानी?

आज अडानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज में शामिल अडानी एंटरप्राइजेज ने तीसरे क्वार्टर के लिए अपने रिजल्ट्स की घोषणा की है. कंपनी को सालाना आधार पर 820 करोड़ रुपयों का नेट प्रॉफिट हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने आज अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स रिलीज किये जाने के मौके पर कहा – पिछले 30 सालों में साल दर साल और क्वार्टर दर क्वार्टर अडानी एंटरप्राइजेज ने न सिर्फ खुद को इंडिया की सबसे कामयाब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में साबित किया है बल्कि बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को बनाने का ट्रैक रिकॉर्ड भी बनाया है.

अडानी एंटरप्राइजेज ने स्टेकहोल्डर्स को लगातार दी है लॉन्ग-टर्म वैल्यू

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से परेशानियों का सामना कर रहे अडानी ग्रुप ने 31 दिसंबर 2022 में खत्म हुए तीसरे क्वार्टर के लिए अपने रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है. तीसरे क्वार्टर रिजल्ट्स की घोषणा के मौके पर अडानी ने अपने संबोधन में कहा - विश्व में सर्वश्रेष्ठ के मुकाबले हमारी सारी ताकत मेगा स्केल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लागू करने की क्षमताओं, संस्थागत विकास और विशिष्ट O&M मैनेजमेंट स्किल्स में निहित है. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का लचीलापन और अत्यंत प्रॉफिटेबल कोर सेक्टर बिजनेस बताते हैं कि हम अडानी पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों की ताकत के इस्तेमाल से हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए लगातार लॉन्ग-टर्म वैल्यू बनाते रहते हैं.

अब दोहरे उद्देश्यों के साथ काम करेगी अडानी एंटरप्राइजेज

संबोधन के दौरान आगे अडानी ने कहा – हमारी सफलता का कारण हमारी स्ट्रोंग गवर्नेंस, सख्त रेगुलेटरी का पालन, लगातार अच्छी परफोर्मेंस और कैशफ्लो का मजबूत जनरेशन है. मार्केट में इस वक्त मौजूद अस्थिरता स्थायी नहीं है. लॉन्ग-टर्म में वैल्यू बनाने वाली एक मुख्य कंपनी के तौर पर अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड संतुलित लेवरेज और एक्सपैंड करने एवं आगे बढ़ने के दोहरे उद्देश्यों के साथ लगातार काम करती रहेगी.

कुछ ऐसा रहा तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट

दिसंबर में खत्म हुए तीसरे क्वार्टर के दौरान अडानी ग्रुप को कुल 820 करोड़ रुपय का नेट प्रॉफिट हुआ है वहीँ पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को 11.63 करोड़ रुपयों का नेट लॉस हुआ था. इस साल कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाले रेवेन्यु में सालाना आधार पर 42% की वृद्धि हुई है जिसके बाद यह 26612.23 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के कुल ऑपरेटिंग प्रॉफिट जिसकी गणना EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसियेशन एन अमोर्टाइजेशन) के आधार पर की जाती है सालाना आधार पर दोगुना होकर 1968 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: मलेशियाई कॉपर कंपनी गुजरात में करने जा रही है बड़ा निवेश, पैदा होंगी इतनी नौकरियां

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago