होम / बिजनेस / Adani Effect: विदेशी निवेशकों पर सख्त हुआ SEBI, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

Adani Effect: विदेशी निवेशकों पर सख्त हुआ SEBI, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इन आरोपों की वजह से सेबी की भूमिका पर भी सवाल उठे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी (Adani) विवाद के चलते भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) को लेकर सख्त हो गया है. सेबी द्वारा FPIs के लिए सख्त नियम तैयार किए गए हैं, जो 1 नवंबर से अमल में आ जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे विदेशी निवेशक जिनकी घरेलू बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है, लेकिन वो कुछ खास समूह या शेयरों तक ही सीमित, तो उन निवेशकों को कुछ अतिरिक्त खुलासा नियमों का पालन करना होगा. उन्हें अपने मालिकाना हक को लेकर ज्यादा स्पष्ट जानकारी सामने रखनी होगी. 

रिस्क कैटेगरी में आएंगे
माना जा रहा है कि सेबी ने यह कदम अडानी समूह (Adani Group) को लेकर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए उठाया है. जून में ही SEBI ने एक ही समूह या शेयर में अधिकांश निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए अतिरिक्त खुलासा नियम को मंजूरी दे दी थी. 1 नवंबर से ये नियम अमल में आ जाएंगे. नए नियमों के मुताबिक, ऐसे विदेशी निवेशकों को उच्च जोखिम वाली कैटेगरी में रखा जाएगा, जिनकी अपनी पूंजी का 50% या उससे ज्यादा हिस्सा किसी एक कॉपरपोरेट समूह में लगा है या फिर भारतीय बाजार में उनका निवेश 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है.

क्या होगा सेबी को फायदा?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नए नियमों से सेबी को पारदर्शिता बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी. उदाहरण के तौर पर वह आसानी से जान पाएगा कि किसी एक समूह या इक्विटी पर केंद्रित फंड या निवेशक के पीछे मुख्य लाभार्थी कौन है. इससे सेबी को संबंधित निवेश से जुड़े जोखिम या फिर निवेश के उद्देश्य की सटीक जानकारी मिल सकेगी. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इन आरोपों की वजह से सेबी की भूमिका पर भी सवाल उठे थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago