होम / बिजनेस / दुनिया के धनकुबेरों की संपत्ति में भारी गिरावट, लेकिन अडानी-अंबानी ने World को चौंकाया

दुनिया के धनकुबेरों की संपत्ति में भारी गिरावट, लेकिन अडानी-अंबानी ने World को चौंकाया

Adani Ambani surprised: मस्क और बेजोस की भी हालत खराब, मार्क जुकरबर्ग की दौलत में आधे से ज्यादा गिरावट.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वैश्विक मंदी की आहट के बीच कई अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ब्लूमबर्ग द्वार जारी किए गए बिलियनेर इंडेक्स रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत करीब 60 अरब डॉलर कम हुई है. 2022 के शुरुआती 6 महीनों में ही एलन मस्क को इतना बड़ा झटका लगा है.

जेफ बेजोस की दौलत में भारी गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की दौलत 2022 में लगभग 270 अरब डॉलर से गिरकर 210 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. ऐसा ही हाल दुनिया के कुछ और टॉप अमीरों के साथ भी हुआ है. टॉप 10 लिस्ट में शामिल जेफ बेजोस की दौलत भी पिछले 6 महीनों में करीब 59 अरब डॉलर घटी है. उनके पास अब 133 अरब डॉलर की संपत्ति है.

मार्क जुकरबर्ग की दौलत में आधे से ज्यादा गिरावट
फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की हालत तो बहुत ज्यादा खराब हुई. उनकी दौलत अब आधी ही रह गई है. शुरुआती 6 महीनों में जुकरबर्ग की कुल दौलत लगभग आधी गिरकर 59.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति में 65.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. इसी वजह से वे टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से भी बाहर निकलकर 17वें पोजिशन पर पहुंच गए हैं.

बिल गेट्स को भी भारी नुकसान
फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्‍ट की दौलत में 50.4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. अब वे 128 अरब डॉलर के मालिक हैं. बिल गेट्स की दौलत में भी शुरुआती 6 महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 22.9 अरब डॉलर गिरावट के साथ अब वे 115 अरब डॉलर के मालिक हैं. लैरी पेज को 29.3 अरब डॉलर और वॉरेन बफे को 12.5 अरब डॉलर का घाटा हुआ है. 

भारतीय अरबपतियों ने चौंकाया
रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक तरफ दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में शुरुआती 6 महीनों में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं टॉप 10 लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है. इसे देख पूरी दुनिया के लोग हैरत में हैं. टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी की दौलत में पिछले 6 महीने में 22.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वे अब 98.8 अरब डॉलर के मालिक हैं. वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत 3 अरब डॉलर बढ़ी है. उनकी कुल दौलत लगभग 93 अरब डॉलर है.

इन भारतीयों की भी दौलत घटी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अजीम प्रेमजी की दौलत पिछले 6 महीने में 15.5 अरब डॉलर घटी है. शिव नाडर को 8.51 अरब डॉलर, राधाकिशन दमानी को 7.40 अरब डॉलर और लक्ष्‍मी मित्‍तल को 4.59 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

13 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

15 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

15 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

18 hours ago