✕

होम / बिजनेस / Adani ग्रुप की कंपनी को मिला $750 मिलियन की विदेशी फंडिंग, छह प्रमुख एयरपोर्ट्स होंगे अपग्रेड

Adani ग्रुप की कंपनी को मिला $750 मिलियन की विदेशी फंडिंग, छह प्रमुख एयरपोर्ट्स होंगे अपग्रेड

यात्रियों की बढ़ती संख्या और गैर-एरोनॉटिकल बिजनेस में अवसरों को देखते हुए Adani Airports को मिला यह निवेश रणनीतिक रूप से अहम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख ईकाई अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सब्सिडियरी Adani Airports Holdings Ltd (AAHL) ने छह प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों के अपग्रेड और अपने गैर-एरोनॉटिकल कारोबार के विस्तार के लिए 750 मिलियन डॉलर (करीब 6,200 करोड़ रुपये) की विदेशी फंडिंग जुटाई है. यह फंड फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज, और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय लेंडर्स के एक समूह से एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ECB) के माध्यम से जुटाया गया है.

400 मिलियन का कर्ज होगा रीपे

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस राशि में से 400 मिलियन डॉलर का उपयोग पुराने कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि शेष 350 मिलियन डॉलर का उपयोग छह प्रमुख हवाई अड्डों के विस्तार और कंपनी के गैर-एरोनॉटिकल राजस्व क्षेत्रों में पूंजीगत निवेश के रूप में किया जाएगा.

तकनीकी सशक्तिकरण और टिकाऊ विकास पर जोर
AAHL के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, “वैश्विक वित्तीय संस्थानों द्वारा दिखाया गया यह भरोसा भारत के एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर में दीर्घकालिक संभावनाओं का प्रमाण है. हम यात्री अनुभव को बेहतर बनाने, संचालन को तकनीक के माध्यम से सशक्त करने और स्थिरता व सामुदायिक सहभागिता को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहे हैं.”

सुविधा और क्षमता दोनों में होगा इजाफा
Adani Airports फिलहाल अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों पर केंद्रित है. इन एयरपोर्ट्स पर यात्री सुविधाओं, टर्मिनल अपग्रेड, रनवे विस्तार और एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जाएगा. साथ ही, रिटेल, फूड एंड बेवरेज, ड्यूटी-फ्री और अन्य गैर-एरोनॉटिकल सेगमेंट्स में निवेश से कमाई के वैकल्पिक स्रोतों को भी मजबूत किया जाएगा.

2040 तक तीन गुना यात्री क्षमता का लक्ष्य
Adani Airports ने वित्त वर्ष 2024-25 (31 मार्च 2025 को समाप्त) में 9.4 करोड़ यात्रियों को हैंडल किया था, जबकि उसकी वर्तमान कुल क्षमता 11 करोड़ है. कंपनी की योजना 2040 तक इस क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 30 करोड़ सालाना तक ले जाने की है. इसके लिए फेज़वाइज़ विस्तार योजना तैयार की गई है.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू
कंपनी की विस्तार योजनाओं के तहत नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का संचालन भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. इसकी शुरुआती क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की होगी, जिसे बाद में 9 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

46 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

53 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago