होम / बिजनेस / लौट रहे Adani के 'अच्छे दिन', नेटवर्थ में हुआ इतना इजाफा   

लौट रहे Adani के 'अच्छे दिन', नेटवर्थ में हुआ इतना इजाफा   

गौतम अडानी के अच्छे दिन लौटने लगे हैं. अरबपतियों की लिस्ट में अब वह 22 नंबर पर पहुंच गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) हिंडनबर्ग के असर से बाहर निकलने लगा है. इसी के साथ गौतम अडानी (Gautam Adani) की पर्सनल वेल्थ भी रिकवरी मोड में आ गई है. दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 35वें नंबर तक लुढ़कने वाले अडानी अब तेजी से लिस्ट में ऊपर की तरफ चढ़ रहे हैं. पिछले 10 दिनों में उनकी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है और जिस रफ्तार से अडानी की कंपनियों के शेयर भाग रहे हैं, जल्द ही वह पुराने मुकाम के नजदीक पहुंच सकते हैं. 

54 अरब डॉलर हुई नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक, गौतम अडानी दुनिया के टॉप-20 अमीरों से बस दो कदम दूर हैं. वह इस लिस्ट में अब 22वें नंबर पर आ गए हैं. उनके कुल संपत्ति अब 54 अरब डॉलर की है. पिछले कुछ समय में उन्होंने 66.5 अरब डॉलर का नुकसान उठाया है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद से समूह के शेयरों में गिरावट का दौर जारी थी. अडानी की नेटवर्थ भी लगातार गिर रही थी.    

अंबानी 11वें नंबर पर
अरबपतियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वीं पोजीशन पर हैं. उनके पास 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति है. अंबानी और अडानी की दौलत के बीच का फासला हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद काफी बढ़ गया था, जो अब कम होता जा रहा है. अडानी तेजी से लिस्ट में ऊपर चढ़ रहे हैं. 35वें नंबर से अब वह 22वें नंबर पर आ गए हैं. उनकी रफ्तार देखकर लग रहा है कि जल्द ही वह टॉप-10 अरबपतियों में शुमार हो जाएंगे.  

शेयरों में लगातार उछाल
अडानी ग्रुप ने निवेशकों का भरोसा पुन: हासिल करने की जो कोशिशें की हैं, वो कामयाब होती नजर आ रही हैं. ग्रुप के स्टॉक्स पर अब निवेशकों का भरोसा लौटने लगा है. अडानी की कई कंपनियों के शेयरों में पिछले 6 दिन से अपर सर्किट लग रहे हैं. अडानी समूह की कंपनियों के शेयर बुधवार को भी बढ़त के साथ बंद हुए. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर तो लगातार बढ़ते हुए एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. BSE पर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर अब 2,039, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीसेज) 711.90, अडानी पावर 186.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago