✕

होम / बिजनेस / साजिश या हादसा: तूफान झेलने में सक्षम 327 करोड़ का याट कैसे डूब गया? बिजनेसमैन लापता

साजिश या हादसा: तूफान झेलने में सक्षम 327 करोड़ का याट कैसे डूब गया? बिजनेसमैन लापता

एक लग्जरी याट जिस पर मशहूर बिजनेसमैन सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं, अचानक पानी में डूब गया. कुछ यात्रियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इटली में सिसिली आइलैंड के पास एक लग्जरी याट के डूबने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना से इसलिए भी खलबली मच गई है, क्योंकि याट पर कई दिग्गज हस्तियां सवार थीं, जिनमें से कुछ की कोई खबर नहीं है. कल सुबह इस बेयेसियन नामक लग्जरी याट के डूबने की खबर सामने आई. याट पर कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 10 क्रू मेंबर और 12 पैसेंजर थे. 

गहराई में मिला मलबा 
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, याट का  मलबा समुद्र में 50 मीटर की गहराई में मिला है. 'बेयेसियन' की मालकिन ब्रिटेन के मशहूर सॉफ्टवेयर बिजनेसमैन माइक लिंच (Mike Lynch) के पत्नी एंजेला बैकारेस हैं. एंजेला को बचा लिया गया है, लेकिन माइक लिंच और उनकी 18 साल की बेटी हैना अभी भी लापता हैं. याट पर मॉर्गन स्टेनली इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट जोनाथन ब्लूमर और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. उनकी भी कोई खबर नहीं है.

ऐसे कैसे डूब गया याट?
करीब 184 फीट लंबे याट की ऊंचाई 246 फीट थी. इसे 2008 में पेरिनी नेवी शिपयार्ड मन बनाया गया था. बेयेसियन की कीमत करीब 327 करोड़ रुपए थी. गौर करने वाली बात ये है कि इस याट को तूफानों से मुकाबले के लिहाज से तैयार किया गया था. ऐसे में इसका यूं डूब जाना कई सवाल खड़े करता है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तूफान के कारण तेज लहरे उठीं, जिससे टकराकर याट डूब गया. इस याट के पास नीदरलैंड का एक और याट भी था, जो तूफ़ान के बीच भी सुरक्षित रहा. इस याट पर सवार लोगों ने बेयेसियन के करीब 15 यात्रियों को बचाया. 

ऐसे शुरू हुई परेशानी 
अभी इस मामले में साजिश के एंगल की बात भले ही न कही जा रही हो, लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता. माइक लिंच काफी समय तक ब्रिटेन के बिल गेट्स कहे जाते रहे. उन्होंने 1996 में सॉफ्टवेयर कंपनी ऑटोनॉमी कॉरपोरेशन की स्थापना की थी. यह कंपनी इतनी फेमस हो गई कि 2011 में कंप्यूटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी HP ने इसे 11.7 बिलियन डॉलर में खरीद लिया. यह उस समय यूरोप का सबसे बड़ा तकनीकी सौदा था. हालांकि कुछ ही समय बाद माइक लिंच परेशानी में फंस गए.

13 महीने रहे नज़रबंद 
HP ने लिंच धोखाधड़ी का आरोप लगाया. HP का कहना था कि लिंच ने कंपनी को जरूरत से ज्यादा दाम में बेचा. इतना ही नहीं, HP ने लिंच को अमेरिका में प्रत्यर्पण की अपील भी की. अदालत में यह केस 12 साल तक चला. मई 2023 में उन्हें आख़िरकार अमेरिका जाना पड़ा. जहां 13 महीने तक वह सैन फ्रैंसिस्को जेल में नजरबंद रहे.  माइक लिंच का कहना था कि HP को पूरी जानकारी दी हगे थी और सौदा सहमति से ही हुआ था. इसके आधार पर इसी साल जून में उन्हें सभी 15 आरोपों से बरी कर दिया गया. 

यह कैसा संयोग? 
याट एक्सीडेंट में साजिश की आशंका से इसलिए इंकार करना मुश्किल होगा, क्योंकि लिंच के लापता होने के कुछ ही घंटे बाद उनके साथी स्टीफन चेम्बरलेन की मौत की खबर सामने आई. चेम्बरलेन कैम्ब्रिजशायर में एक कार हादसे का शिकार हुए. लिंच और चेम्बरलेन दोनों अदालत ने जून में बरी किया था. स्टीफन चेम्बरलेन को भी लिंच की तरह 15 मामलों में आरोपी बनाया गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

13 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

13 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

12 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

16 hours ago