✕

होम / बिजनेस / आप 37 और केजरीवाल 38 नंबर आरोपी, 100 करोड़ में गोवा में इस्‍तेमाल हो गए इतने करोड़

आप 37 और केजरीवाल 38 नंबर आरोपी, 100 करोड़ में गोवा में इस्‍तेमाल हो गए इतने करोड़

ईडी ने अपनी चार्जशीट में पूरी मनी ट्रेल को स्‍थापित करने की कोशिश की है. ईडी के अनुसार, विनोद चौहान और चरणप्रीत सिंह ही वो किरदार हैं जिन्‍होंने इस पैसे को ठिकाने लगाया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्‍ली शराब घोटाले को लेकर अब तक हुए आरोप प्रत्‍यारोप के बीच ईडी ने चार्जशीट दायर कर दी है. अपनी इस चार्जशीट में ईडी ने पूरी कहानी को बयां करने की कोशिश की है. ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि शराब घोटाले से 100 करोड़ रुपये लेकर 45 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में इस्‍तेमाल किए गए हैं. इस पैसे के लिए हवाला रैकेट का इस्‍तेमाल किया गया. चार्जशीट में आम आदमी पार्टी 38 जबकि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 37 नंबर आरोपी बनाया गया है. 

क्‍या कहती है ईडी की चार्जशीट? 
ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि शराब घोटाले में 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. ईडी ने अपने आरोपों को पुख्‍ता बनाते हुए केजरीवाल और पैसे का इस्‍तेमाल करने वाले विनोद चौहान के बीच मैसेज पर हुई बातचीत को आधार बनाया गया है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि इस पूरे घोटाले से जो 100 करोड़ रुपये कमाए गए उसकी हिस्‍सेदार आम आदमी पार्टी भी है. इसी 100 करोड़ रुपये में से 45 करोड़ रुपयों को गोवा चुनाव में इस्‍तेमाल किया गया. 

ये भी पढ़ें: 2030: 7 ट्रिलियन की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए क्‍या होना चाहिए रोडमैप?

ईडी ने बताई है पूरे अपराध की मनी ट्रेल 
ED ने अपनी इस चार्जशीट में इस पूरे अपराध की ट्रेल को स्‍थापित करने की कोशिश की है जिससे उसके आरोप ट्रायल में उसके केस को मजबूती दिला सकें. ईडी के अनुसार, 100 करोड़ रुपये को विनोद चौहान हवाला के जरिए गोवा पहुंचा रहा था जबकि वहां मौजूद चरणजीत सिंह इस पैसे को मैनेज कर रहा था. इस मामले में ईडी ने विनोद चौहान के मोबाइल से मिले हवाला के उन नोटों को भी आधार बनाया है जिनके जरिए पैसा भेजा जा रहा था. ईडी ने इस मामले में विनोद चौहान और  अभिषेक बोईनपल्‍ली के बीच हुई बातचीत को भी सुबूत बनाया है. 

 केजरीवाल पर जांच को भटकाने का आरोप 
ईडी की ओर से दायर की गई चार्जशीट में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जांच को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया गया है. ईडी की चार्जशीट ये भी कह रही है कि विनोद चौहान सीधे हवाला कारोबारियों से बात कर रहा था.विनोद चौहान को इसी साल जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था. विनोद चौहान और केजरीवाल के बीच हुई व्‍हाट्स अप चैट से ये पता चल रहा है कि दोनों के बीच काफी अच्‍छे संबंध हैं. ईडी अब तक 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुका है. इस चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 38 बनाया गया है और उन पर मुख्‍य साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago